कम कीमत में अपनी खुद की वेबसाइट या ब्लॉग बनवाने, वेबसाइट डिज़ाइन करवाने व प्रमोशन के लिए सम्पर्क करें

:- 7014337730 (Prince Vaishnav)
;

Breaking

1 May 2018

5 Free Blog Post Title Generators & Analyzers for More Traffic


The Blog titles play a main role in the success of your blog. A catchy blog title, which attracts the users to click on the blog post plays a great role in the search engine ranking position. Here we are sharing Free Blog Title Generator, SEO Tools which optimize title for the search engines. By using Blog Title Generator tools you get good clicks on your post. Furthermore, you may use these tools smartly to generate some catchy titles for Social media platform. The awesome thing about these Blog Title Generator are that these are free of cost.

Blog Title Generator To Write Catchy Post Headlines

To do this, you need to create a quality title for your blog post and if you need help with this, I’m listing Below few popular catchy blog title generator sites which will generate blog titles come up with a blog idea when you are given a specific keyword.

1 HubSpot’s Blog Topic Generator

HubSpot’s Blog Topic Generator is a popular title generator tool and it also use to get new post ideas for bloggers. You may put your keywords there it helps you suggests title that you find about. This is really effective tool which gives ultimate catchy ideas of blog titles. Go through this 

2 SpinXo – Blog Name Generator

The SpinXo is another most popular blog title generator tool. It makes writing a blog post or article simple. It generates most varieties of titles for your blog on the basis of your keywords. It generates creative and easy to follow blog ideas, the SpinXo Blog title Generator is a very effective to use for any blogger. Here

3 Tweak Your Biz Title Generator

TweakYourBiz will generate SEO friendly blog post titles. To use it, you simply enter your keyword, categorize it and click the submit button to generate the post title. It is easier for you to pick the right headline based on different categories for your blog post. If you want to use this tool then 

4 Blog Title Generator by Blog About

Blog About Title generator is a user-friendly blog title generator tool. It generates brainstorming ideas to write eye-catchy blog title. It generates the variety of titles for the user which are very helpful and able to use. It gives the user a lot of options to pick from to pinpoint their perfect blog title. So, if you want to use this blog title generator tool then 

5 Blog Title Generator By SEOPressor

SEOPressor is the last best blog title generator tool. This is a little different from above because you don’t have to enter any keywords. It gives you most advanced way to search for a relevant blog title for you. Furthermore, the user interface of this tool is quite easy. This is really awesome tool which we’ll recommend you to use. Here
These are the blog title generators which you can use to get the catchy post title ideas. These tools are going to be really helpful for many bloggers. Don’t forget to share these awesome tools with others on Facebook and Google plus.

भविष्य की मांग है कॉर्डकटिंग ~ Cord-Cutting Kya Hai Or Yeh Kaise Kaam Karta Hai

नमस्कार दोस्तों। स्वागत है आपका Technical Prince पर।

दोस्तों, आजकल वीडियो स्ट्रीमिंग का एक नया ट्रेंड सामने आया है, जिसको कॉर्ड कटिंग के नाम से जाना जाता है। लेकिन ज्यादातर लोग वीडियो स्ट्रीमिंग के इस नए ऑप्शन के बारे में अच्छी तरह से नहीं जानते हैं या नही जानते कि इसका इस्तेमाल कैसे करते हैं।


तो दोस्तों, आज की इस पोस्ट में आप कॉर्ड कटिंग के बारे में ही जानेंगे कि यह क्या है और कैसे काम करता है।
टेक्नोलॉजी के संदर्भ में समझा जाए तो कोर्ड कटिंग (Cord-cutting) स्टैंडर्ड कैबल और डायरेक्ट-टू-होम (DTH) सर्विसेज को disconnect करने का नया trend है। जानते हैं कोर्ड कटिंग ओर स्ट्रीमिंग के नए options के बारे में करीब से।



क्या है कोर्ड कटिंग (Cord-cutting)


तकनीक के संदर्भ में बात की जाए तो कोर्ड कटिंग का अर्थ है कि महंगे केबल कनेक्शन को बंद करने की प्रक्रिया। वर्ष 2010 में कोर्ड कटिंग के ट्रेंड की शुरुआत हुई थी। उस समय इंटरनेट सॉल्यूशन्स उपलब्ध होने लगे थे। कोर्ड कटिंग से वीडियो स्ट्रीमिंग का नया दौर शुरू हो गया है। इससे पैसों को बचत तो होती ही है, साथ ही गैरजरूरी चैनल्स का सब्सक्रिप्शन भी बच जाता है।
इसमें विज्ञापन बहुत कम होते हैं। पूरी दुनिया में अब लोग केबल कनेक्शन के बजाय कम कीमत की इंटरनेट वीडियो स्ट्रीमिंग सब्सक्रिप्शन सर्विस या फ्री वीडियो प्लेटफॉर्म्स को अपना रहे हैं। अब लोग चाहते हैं कि वे अपने मनपसंद कार्यक्रम कभी भी देख सकें। ऐसे में ऑन-डिमांड वीडिओज़ की मांग में तेजी आई है।



क्या होगा फायदा -


देश में 1990 के दशक में केबल टीवी की क्रांति ने सबको चौंका दिया और लोगों का टीवी देखने का नजरिया बदल दिया। धीरे धीरे देश के विभिन्न क्षेत्रों में ब्रॉडबैंड की पहुंच ओर कम कीमत पर बेहतर स्पीड के कारण चीज़ों में बदलाव आने लगा। अब अगर आपके पास तेज़ ब्रॉडबैंड कनेक्शन है तो यह ऑन-डिमांड वीडियो स्ट्रीमिंग के नए रास्ते खोल देता है। आमतौर पर आप जो भी सर्विस सब्सक्राइब करवाते हैं, उसके लिए भुगतान करना पड़ता है, जबकि अब आप जो भी देखते हैं, उसके लिए भुगतान कर सकते हैं। आपको गैरजरूरी चैनल्स के लिए पैसे चुकाने की जरूरत नहीं है। दुनिया मे हर जगह केबल कनेक्शन की संख्या में काफ़ी कमी आयी है। अब हर जगह ऑन-डिमांड सर्विसेज की मांग बढ़ रही है। भारत मे भी इस ट्रेंड में इजाफा हो रहा है।



भुगतान -


भारत मे लोकल केबल प्रोवाइडर के अलावा बड़े DTH प्रोवाइडर्स हैं। आमतौर पर ये 400 से 600 रुपये प्रतिमाह के बीच प्लान ऑफर करते हैं। कुछ ऑफर्स में उसी घर पर अतिरिक्त टीवी होने पर डिस्काउंट दिया जाता है। कुछ कॉंम्बो प्लान (इंटरनेट के साथ डीटीएच) देते हैं तो कुछ सालाना पैकेज पर डिस्काउंट देते हैं।तुलना के लिए मान सकते हैं कि आपको 500 रुपये प्रतिमाह का भुगतान करना पड़ता है। एक टीवी प्रोवाइडर को सालाना 6 हजार रुपये का भुगतान करना पड़ता है।

एक बेसिक ब्रॉडबैंड प्लान 15 हज़ार रुपये सालाना में मिल सकता है। डीटीएच सर्विस बंद करने से 6 हज़ार रुपये बच जाते हैं। स्ट्रीमिंग सर्विस चुनने के लिए अतिरिक्त भुगतान करना पड़ता है और अपने ब्रॉडबैंड कनेक्शन को अपग्रेड करना पड़ता है। इससे बैंडविड्थ कॉस्ट लगभग 24 हज़ार रुपये सालाना हो जाती है। वीडियो स्ट्रीमिंग ज्यादा महँगी पड़ती है, पर ऑन-डिमांड कंटेंट का फायदा मिलता है।



डिवाइस का करें इस्तेमाल


आमतौर पर वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए अतिरिक्त डिवाइसेज़ की जरूरत नहीं पड़ती है। अगर कोई स्मार्ट डिवाइस, गेम कंसोल या मीडिया बॉक्स नहीं है तो एचडीएमआई डोंगल जैसे गूगल क्रोमकास्ट या ट्वी (Teewe) इस्तेमाल कर सकते हैं। इनकी कीमत 2500 रुपये से 3 हज़ार रुपये के बीच होती है। अगर वाईफाई हर जगह नहीं पहुँचता है या रेगुलर सिग्नल ड्रॉप से परेशान रहते हैं तो टीपी लिंक या डी-लिंक का वाईफाई रेंज एक्सेंडर ले सकते हैं। वायरलैस कंटेंट स्ट्रीमिंग के लिए एचडीएमआई डोंगल, गेमिंग कंसोल (माइक्रोसॉफ्ट एक्सबॉक्स 360, एक्सबॉक्स वन, सोनी प्लेस्टेशन 3 ओर 4), ऐप्पल टीवी, एंड्राइड मीडिया बॉक्स, टैबलेट, स्मार्टफोन ओर के स्मार्ट टीवी हैं। डिवाइस एक ही वाईफाई नेटवर्क पर काम करें।



जिओ-रेस्ट्रक्टेड कंटेंट -



आप ऐसी सर्विसेज के संपर्क में आ सकते हैं, जो जिओ-रेस्ट्रक्टेड हों। आमतौर पर ये सिर्फ अमेरिका के निवासियों के लिए होती है। वीपीएन ओर डीएनएस सर्विसेज से इस कंटेंट को अनब्लॉक कर सकते हैं। इन सर्विसेज को जियो-रिस्ट्रिक्शन को बायपास करने के लिए डिज़ाइन किया जाता है। ऐसा करने पर टर्म ऑफ सर्विसेज के उलंघन के दोषी भी हो सकते है ओर के बार गैरकानूनी भी हो सकता है। यह कंटेंट के ऊपर निर्भर होता है। लीगल ऑप्शन के साथ इस्तेमाल करने के लिये भी विकल्प हैं। होला (www. hola. org) इस्तेमाल कर सकते हैं। यह फ्री वीपीएन सर्विस आपकी असल लोकेशन छुपाकर सुरक्षित तरीके से वेब ब्राउज करने में मदद करती है।  डीएनएस सर्विस अनलोकेटर  (www.unlocator.com) आपकी आपकी लोकेशन को छुपाकर बिना इंटरनेट की स्पीड कम किये काम करती है। हर डिवाइस पर कॉन्फ़िगर करने के बजाय आप अनलोकेटर को राऊटर पर कॉन्फ़िगर कर सकते हैं।


Also Read - Computer viruses or computer viruses types in hindi



ये हैं कॉर्ड- कटिंग के कुछ स्ट्रीमिंग ऑप्शन्स -



Yupp TV

यह सर्विस 200 से ज्यादा चैनल्स का कंटेंट पेश करने का दावा करती है। इसमें कई क्षेत्रीय चैनल्स हैं। यह सात दिन पुराने टीवी सिरीज़ भी दिखा सकती है। अगर किसी कार्यक्रम को देखने से रह गए हैं तो इसे इस्तेमाल में ले सकते हैं।


BigFlix

यह भारत की पुरानी ऑन डिमांड सर्विसेज में से एक है। इसमें क्षेत्रीय कंटेंट का बड़ा कलेक्शन है। यह अनलिमिटेड स्ट्रीमिंग के लिए 249 रुपये प्रतिमाह शुल्क लेती है। आप चाहे तो इसमें प्रति वीडियो भी भुगतान कर सकते हैं।


Netflix

नेटफ्लिक्स 500 रुपये प्रतिमाह में एसडी रेजोल्यूशन में क्षेत्रीय ओर अंतरराष्ट्रीय वीडियो कंटेंट का कलेक्शन ऑफर करता है। यह सर्विस भी आपको पूरे चैनल्स देती है।


HotStar

हॉटस्टार उन ऍप्स में शामिल है, जो अपना कैटलॉग फ्री में देते हैं। आप मूवी, टीवी सीरीज और लाइव स्पोर्ट्स इवेंट्स एप या ब्राउज़र पर देख सकते हैं। यह एक्सक्लुसिव असली सीरीज़ भी उपलब्ध करवाता है।


BoxTV

यह वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस अपने कैटलॉग तक अनलिमिटेड ऐक्सेस के लिए 199 रुपये प्रति माह शुल्क लेती है। मूवीज ओर टीवी सीरीज के लिए अलग-अलग सेक्शन्स है। यहाँ एक ऐसा कलेक्शन भी है, जिसमें बिना साइन अप के फ्री 
कंटेंट देखा जा सकता है।


Wynk Movies

यह वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस सिर्फ एप के रूप में काम करती है। यह कई तरह का कंटेंट ऑफर करती है। यह कुछ कंटेंट एयरटेल यूज़र्स के लिए पूरी तरह फ्री ऑफर करती है। सशुल्क पैकेज 5 रुपये प्रतिदिन से शुरू होकर 199 रुपये प्रतिमाह तक मौजूद हैं।



YouTube

यूट्यूब पर आपको फ्री में बड़ा वीडियो और ऑडियो कलेक्शन मिल जाता है। आप अपनी पसंद के मुताबिक कई तरह के यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कर सकते हैं। यह हर डिवाइस पर आसानी से चल सकता है। यूट्यूब पर ऑफ़लाइन वीडियो का विकल्प भी मौजूद है।


तो ये हैं कॉर्ड कटिंग वीडियो स्ट्रीमिंग के मौजूदा समय के कुछ ऑप्शन्स।


दोस्तों, आज की इस खाश पोस्ट में बस इतना ही। यह पोस्ट आपको कैसी लगी हमें कमेंट बॉक्स में कमेंट करके जरूर बताएं ओर कोई सवाल हो या किसी अन्य टॉपिक पर जानकारी की जरूरत हो तो कमेंट में जरूर बताएं। मिलते हैं अगली पोस्ट में कोई ओर खाश जानकारी के साथ। धन्यवाद।

Top 7 Best Youtube Video Editing Software Of 2018 In Hindi

Youtube video editing एक बहुत ही मुश्किल काम होता है और इसके लिए हमें किसी अच्छे से Video editing software की जरूरत पड़ती है। जो लोग मोबाइल फोन से Youtube वीडियो बनाते हैं और एडिट करते हैं, वो किसी अच्छी और प्रीमियम app का सहारा लेते हैं और जो PC इस्तेमाल करते हैं वो editing के लिए किसी अच्छे editing software की मदद लेते हैं, लेकिन Youtube वीडियो एडिटिंग के लिए कौनसा Software ज्यादा बेहतर रहेगा, यह सवाल सभी के मन में आता होगा और शुरू में सभी को इसमें दिक्कत होती होगी कि वो editing के लिए कौनसा software काम में लें। ऐसे बहुत से वीडियो एडिटिंग सॉफ्टवेयर उपलब्ध हैं जो एक से बढ़कर एक शानदार फीचर्स वाले हैं, लेकिन उनमें से कौनसा सॉफ्टवेयर ज्यादा अच्छा होगा और youtube के लायक कौनसा ज्यादा बेहतर होगा, ये पता कर पाना थोड़ा मुश्किल काम है।

अगर आप भी एक youtuber हैं और PC से video edit करते हैं या करना चाहते हैं तो आपको भी किसी अच्छे video editing software की जरूरत जरूर पड़ी होगी और आपने इसको जरूर सर्च किया होगा। आप यह पोस्ट पढ़ रहे हैं, इसका मतलब है कि आप अभी अपने Youtube video editing के लिए कोई अच्छा सा video editing software खोज रहे हैं, जिसकी मदद से आप अपने youtube videos को अपनी पसंद के हिसाब से edit ओर manage कर सकें। तो दोस्तों, आज की इस पोस्ट में मैं आपको इसी के बारे में बताने वाला हूँ।

आज की इस पोस्ट में मैं आपको Youtube video editing के लिए कुछ खाश ओर सबसे अच्छे Video Editing Software के बारे में बताने वाला हूं, जिनको आप अपने youtube video edit करने के लिए काम मे ले सकते हैं ओर अपने बनाये videos को अपनी पसंद के हिसाब से edit ओर manage कर सकते हैं। तो चलिए दोस्तो, शुरू करते हैं और जानते हैं Top 7 Best Youtube Video Editing Softwares के बारे में हिन्दी में विस्तार से -

                           iMovie



iMovie वीडियो एडिटिंग सॉफ्टवेयर ख़ास तौर पर Apple के लिए बनाया गया है। यह Apple सॉफ्टवेयर सभी नए Macs के लिए फ्री में उपलब्ध है, लेकिन अन्य के लिए यह premium है और इसके लिए आपको 14.99 $ राशि देनी पड़ती है। iMovie एक बहुत ही शानदार वीडियो एडिटिंग सॉफ्टवेयर है जिसको बहुत से youtubers इस्तेमाल करते हैं। इसमे ऐसे बहुत से अच्छे फीचर्स उपलब्ध हैं, जिसकी मदद से आप अपने video को बेहतरीन तरीके से edit कर सकते हैं। यह Software इस्तेमाल करने में बहुत ही आसान है, जिसकी वजह से यह नए youtubers के लिए, जिनको video editing की खाश अच्छी जानकारी नहीं है उनके लिए एक बेस्ट Video Editing Software है।

इसको आप यहाँ से Download कर सकते हैं - Download Here 


Camtasia


Camtasia भी एक बेस्ट Video editing software है। यह Windows ओर Macs दोनों के लिए उपलब्ध है। Camtasia आपको अपने वीडियो edit करने के अलावा कंप्यूटर स्क्रीन रिकॉर्ड जैसे फीचर्स भी देता है, जिससे आप Camtasia से रिकॉर्ड किये गए videos को आसानी से एडिट कर सकते हैं। Camtasia में आपको आपकी जरूरत के हिसाब से सारे फ़ीचर मिलते हैं, जिनकी मदद से आप अपने videos को अच्छा लुक दे सकते हो और अपनी जरूरत के हिसाब से Edit कर सकते हो। Camtasia वीडियो एडिटिंग सॉफ्टवेयर इस्तेमाल करने में आसान है और इससे नए व कम जानकारी वाले लोग भी अच्छी तरह से वीडियो एडिट कर सकते हैं। यह साथ मे वीडियो एडिट करने के गाइड्स भी देता है, जिसकी मदद से आप वीडियो एडिट करना सीख सकते हैं।

इसको आप यहाँ से Download कर सकते हैं - Download Here

Adobe Premiere Pro


Adobe Premiere Pro प्रोफ़ेशनल लोगों के लिए एक बहुत ही अच्छा सॉफ्टवेयर है। यह सॉफ्टवेयर premium है और मासिक शुक्ल के आधार पर आता है। ज्यादातर प्रोफेशनल youtubers इसी का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि यह इस्तेमाल करने में बहुत ही कठिन है और नए या कम जानकारी वाले लोगों के लिए इसको इस्तेमाल कर पाना मुश्किल है, लेकिन जिन लोगों को video editing की अच्छी जानकारी है, वो इसका इस्तेमाल बहुत ही आसानी से कर सकते हैं। इसमे बहुत से शानदार फीचर्स उपलब्ध हैं, जिनकी मदद से आप videos को अपनी पसंद के हिसाब से बना या edit कर सकते हो। Adobe Premiere Pro एक cloud storage बेस्ड सॉफ्टवेयर है, यानि आपको इसमें अपने videos को store करने के लिए क्लाउड स्टोरज की सुविधा भी मिलती है। अगर आप एक प्रोफेशनल video editor, youtuber या studio worker हैं, तो Adobe Premiere Pro आपके लिए एक बेस्ट video editing software है।

इसको आप यहाँ से Download कर सकते हैं - Download Here


Sony Vegas Pro


Sony Vegas Pro भी जाने माने video editing softwares में से एक है। यह भी Adobe Premiere Pro की तरह एक प्रोफशनल वीडियो एडिटिंग सॉफ्टवेयर है, ओर उन लोगों के लिए एक बेस्ट सॉफ्टवेयर है जो हाई प्रोफाइल video editing का काम करते हैं। यह मुख्यतः एक filmmaker software है। इसको वीडियो एडिटिंग की अच्छी जानकारी और प्रोफेशनल youtubers लोग ज्यादा इस्तेमाल करते हैं।

Sony vegas pro भी एक प्रीमियम वीडियो एडिटिंग सॉफ्टवेयर है, जो एक ऑफर के तहत लगभग 499 $ (डॉलर) का आता है। हालांकि यह कीमत बहुत ज्यादा है, लेकिन यह इसके features ओर इसकी popularity को देखते हुए ज्यादा नहीं कही जा सकती। आप इस सॉफ्टवेयर की मदद से अपने videos को मनचाहा लुक दे सकते हो और अपनी पसंद के हिसाब से video edit कर सकते हो। हालांकि यह सॉफ्टवेयर भी इस्तेमाल करने में बहुत कठिन है और कम जानकारी वाले लोगों के लिए इसको आसानी से इस्तेमाल कर पाना मुश्किल है, लेकिन प्रोफेशनल video editor लोग इसको आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। Sony vegas pro को अच्छी तरह से सीखने के लिए अलग से ट्रेनिंग लेने की जरूरत होती है, तभी आप इसको अच्छी तरह से समझ पाएंगे और इसके सभी फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे। Sony vegas pro यूटूबर्स, movie makers या कोई अन्य video content makers के लिए एक बेस्ट software है।

इसको आप यहाँ से Download कर सकते हैं - Download Here


Pinnacle Studio


अब इसके बाद नंबर आता है Pinnacle Studio सॉफ्टवेयर का। Pinnacle Studio software सिर्फ windows यूज़र्स के लिए ही उपलब्ध है। Pinnacle Studio एक entry level वीडियो एडिटिंग सॉफ्टवेयर है ओर यह youtubers के लिए एक बहुत ही अच्छा video editing software है। यह सॉफ्टवेयर भी प्रीमियम है, लेकिन यह इसके जैसे ही अन्य फीचर्स वाले सॉफ्टवेयर्स के मुकाबले कम कीमत में आता है।

यह सॉफ्टवेयर तीन अलग अलग वर्ज़न में उपलब्ध है - PINNACLE STUDIO 21, PINNACLE STUDIO 21 PLUS ओर PINNACLE STUDIO 21 ULTIMATE । तीनों वेरिएंट्स अलग अलग कीमत में आते हैं। PINNACLE STUDIO 21 की कीमत लगभग 55 डॉलर है, PINNACLE STUDIO 21 PLUS की कीमत लगभग 90 डॉलर है और PINNACLE STUDIO 21 ULTIMATE की कीमत लगभग 110 डॉलर है। यह कीमत आपको सिर्फ एक बार ही चुकानी पड़ती है। इसमें आपको बहुत ही अच्छे व ज्यादा Effects, Titles ओर Templates मिलती हैं। अगर आप एक youtuber हैं तो Pinnacle Studio आपके लिए एक अच्छा video editing software है।

इसको आप यहाँ से Download कर सकते हैं - Download Here



Filmora Video Editor


Pinnacle Studio के बाद Filmora भी एक बेहतरीन video editing software कहा जा सकता है, जिसको बहुत से youtubers इस्तेमाल करते हैं। Filmora सॉफ्टवेयर Mac ओर Windows दोनों के लिए उपलब्ध है। इस सॉफ्टवेयर में वीडियो को personalise करने के लिए बहुत से अच्छे effects ओर features उपलब्ध हैं, जिनकी मदद से आप अपने videos को अपनी पसंद से एक नया लुक दे सकते हैं।

Filmora भी एक प्रीमियम सॉफ्टवेयर है, जिसके लिए आपको एक बार की कीमत लगभग 50 $ चुकानी पड़ेगी। इसके बाद आपको इसका lifetime licence मिल जाएगा। इस कीमत में आप इसको सिर्फ एक ही PC में इस्तेमाल कर पाएंगे। family licence के लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे। फिल्मोरा से आप अपने youtube videos को edit कर सकते हो, उनमें effects डाल सकते हो, youtube intro ओर outro बना सकते हो और videos को direct store या share भी कर सकते हो। Youtubers के लिए Filmora एक बेस्ट वीडियो editing software है।

इसको आप यहाँ से Download कर सकते हैं - Download Here


Youtube Video Editor


अब सबसे अन्त में सातवें नम्बर पर नाम आता है Youtube Video Editor सॉफ्टवेयर का। यह सॉफ्टवेयर भी वीडियो एडिटिंग के लिए बहुत ही अच्छा कहा जा सकता है और इसमें भी आपकी जरूरत के हिसाब से अच्छे फीचर्स मिल जाएंगे। हालांकि यह अन्य सभी के मुकाबले कमजोर सॉफ्टवेयर है, लेकिन फिर भी आप इसको इस्तेमाल कर सकते हैं क्योंकि यह Youtube का ऑफिसियल सॉफ्टवेयर है, इसलिए यह youtube के video editing के हिसाब से अच्छा है और आपके videos को youtube के लिए अच्छी तरह से edit कर सकता है।

Youtube video editor सॉफ्टवेयर एक फ्री editing सॉफ्टवेयर है, जिसके लिए आपको कोई कीमत चुकाने की जरूरत नहीं है। फ्री होने की वजह से इसमें फीचर्स की limit है, मतलब आपको इसमें अन्य के जैसे फीचर्स नही मिलेंगे। आप इससे सामान्य वीडियो editing, video cut, normal effects, audio एंड video insert इत्यादि आसानी से कर सकते हैं। इस्तेमाल में आसान होने की वजह से इसको editing की कम जानकारी रखने वाले youtubers भी अच्छी तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। यह ऑनलाइन भी उपलब्ध है और आप youtube पर वीडियो डालते समय भी youtube पर सीधा इससे वीडियो edit कर सकते हैं। यह लगभग same है।

इसको आप यहाँ से Download कर सकते हैं - Download Here

तो दोस्तों, ये थे कुछ खाश ओर सबसे अच्छे Youtube Video Editing Software, जिनकी मदद से आप अपने youtube videos को अपनी पसंद के हिसाब से अच्छी तरह Edit कर सकते हैं। हालांकि ये software प्रीमियम हैं और आपको इनको इस्तेमाल करने के लिए पैसे चुकाने पड़ते हैं, लेकिन आपको इनके इंटरनेट पर Cracked version भी मिल जाएंगे। इंटरनेट पर ऐसी बहुत से वेबसाइट मिल जाएगी, जो Premium Video Editing Softwares का Crack वर्ज़न फ्री में उपलब्ध करवाती हैं। इसका मतलब है कि इन वेबसाइटों से सॉफ्टवेयर डाऊनलोड करके आप प्रीमियम सॉफ्टवेयर को फ्री में इस्तेमाल कर सकते हैं। Internet पर उपलब्ध Cracked वर्जन आपको इन सॉफ्टवेयर्स के पूरे फीचर्स उपलब्ध करवाएंगे।


आज की इस पोस्ट में बस इतना ही। आपको यह पोस्ट कैसी लगी, हमें इसके बारे में नीचे दिए गए Comment box में Comment करके जरूर बताएं ओर इस पोस्ट को नीचे दिए गए share के buttons पर click करके अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। 

ऐसी ही अन्य Youtube से सम्बंधित जरूरी ओर Helpful जानकारियों के लिए जुड़े रहिये Technical Guruji के साथ ओर Subscribe करिए हमारी Website के Newsletter को, ताकि हमारी नई पोस्ट्स की जानकारी आपको सबसे पहले मिल सके। अगर आप कोई Free Youtube video editor software इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आप इसको इस्तेमाल कर सकते हैं।

Technology


Popular

;