कम कीमत में अपनी खुद की वेबसाइट या ब्लॉग बनवाने, वेबसाइट डिज़ाइन करवाने व प्रमोशन के लिए सम्पर्क करें

:- 7014337730 (Prince Vaishnav)
;

Breaking

Showing posts with label Youtube Tips. Show all posts
Showing posts with label Youtube Tips. Show all posts

9 May 2018

How to install template in blogger

8 May 2018

How To Create Blogger Site With Google Adsense and Earn 100 - 1000$ Per ...





                                                 

                            Download Blogger News Theme

                                    Click Here

                           Download Sora Templet                                          

                             Click Here

1 May 2018

Top 7 Best Youtube Video Editing Software Of 2018 In Hindi

Youtube video editing एक बहुत ही मुश्किल काम होता है और इसके लिए हमें किसी अच्छे से Video editing software की जरूरत पड़ती है। जो लोग मोबाइल फोन से Youtube वीडियो बनाते हैं और एडिट करते हैं, वो किसी अच्छी और प्रीमियम app का सहारा लेते हैं और जो PC इस्तेमाल करते हैं वो editing के लिए किसी अच्छे editing software की मदद लेते हैं, लेकिन Youtube वीडियो एडिटिंग के लिए कौनसा Software ज्यादा बेहतर रहेगा, यह सवाल सभी के मन में आता होगा और शुरू में सभी को इसमें दिक्कत होती होगी कि वो editing के लिए कौनसा software काम में लें। ऐसे बहुत से वीडियो एडिटिंग सॉफ्टवेयर उपलब्ध हैं जो एक से बढ़कर एक शानदार फीचर्स वाले हैं, लेकिन उनमें से कौनसा सॉफ्टवेयर ज्यादा अच्छा होगा और youtube के लायक कौनसा ज्यादा बेहतर होगा, ये पता कर पाना थोड़ा मुश्किल काम है।

अगर आप भी एक youtuber हैं और PC से video edit करते हैं या करना चाहते हैं तो आपको भी किसी अच्छे video editing software की जरूरत जरूर पड़ी होगी और आपने इसको जरूर सर्च किया होगा। आप यह पोस्ट पढ़ रहे हैं, इसका मतलब है कि आप अभी अपने Youtube video editing के लिए कोई अच्छा सा video editing software खोज रहे हैं, जिसकी मदद से आप अपने youtube videos को अपनी पसंद के हिसाब से edit ओर manage कर सकें। तो दोस्तों, आज की इस पोस्ट में मैं आपको इसी के बारे में बताने वाला हूँ।

आज की इस पोस्ट में मैं आपको Youtube video editing के लिए कुछ खाश ओर सबसे अच्छे Video Editing Software के बारे में बताने वाला हूं, जिनको आप अपने youtube video edit करने के लिए काम मे ले सकते हैं ओर अपने बनाये videos को अपनी पसंद के हिसाब से edit ओर manage कर सकते हैं। तो चलिए दोस्तो, शुरू करते हैं और जानते हैं Top 7 Best Youtube Video Editing Softwares के बारे में हिन्दी में विस्तार से -

                           iMovie



iMovie वीडियो एडिटिंग सॉफ्टवेयर ख़ास तौर पर Apple के लिए बनाया गया है। यह Apple सॉफ्टवेयर सभी नए Macs के लिए फ्री में उपलब्ध है, लेकिन अन्य के लिए यह premium है और इसके लिए आपको 14.99 $ राशि देनी पड़ती है। iMovie एक बहुत ही शानदार वीडियो एडिटिंग सॉफ्टवेयर है जिसको बहुत से youtubers इस्तेमाल करते हैं। इसमे ऐसे बहुत से अच्छे फीचर्स उपलब्ध हैं, जिसकी मदद से आप अपने video को बेहतरीन तरीके से edit कर सकते हैं। यह Software इस्तेमाल करने में बहुत ही आसान है, जिसकी वजह से यह नए youtubers के लिए, जिनको video editing की खाश अच्छी जानकारी नहीं है उनके लिए एक बेस्ट Video Editing Software है।

इसको आप यहाँ से Download कर सकते हैं - Download Here 


Camtasia


Camtasia भी एक बेस्ट Video editing software है। यह Windows ओर Macs दोनों के लिए उपलब्ध है। Camtasia आपको अपने वीडियो edit करने के अलावा कंप्यूटर स्क्रीन रिकॉर्ड जैसे फीचर्स भी देता है, जिससे आप Camtasia से रिकॉर्ड किये गए videos को आसानी से एडिट कर सकते हैं। Camtasia में आपको आपकी जरूरत के हिसाब से सारे फ़ीचर मिलते हैं, जिनकी मदद से आप अपने videos को अच्छा लुक दे सकते हो और अपनी जरूरत के हिसाब से Edit कर सकते हो। Camtasia वीडियो एडिटिंग सॉफ्टवेयर इस्तेमाल करने में आसान है और इससे नए व कम जानकारी वाले लोग भी अच्छी तरह से वीडियो एडिट कर सकते हैं। यह साथ मे वीडियो एडिट करने के गाइड्स भी देता है, जिसकी मदद से आप वीडियो एडिट करना सीख सकते हैं।

इसको आप यहाँ से Download कर सकते हैं - Download Here

Adobe Premiere Pro


Adobe Premiere Pro प्रोफ़ेशनल लोगों के लिए एक बहुत ही अच्छा सॉफ्टवेयर है। यह सॉफ्टवेयर premium है और मासिक शुक्ल के आधार पर आता है। ज्यादातर प्रोफेशनल youtubers इसी का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि यह इस्तेमाल करने में बहुत ही कठिन है और नए या कम जानकारी वाले लोगों के लिए इसको इस्तेमाल कर पाना मुश्किल है, लेकिन जिन लोगों को video editing की अच्छी जानकारी है, वो इसका इस्तेमाल बहुत ही आसानी से कर सकते हैं। इसमे बहुत से शानदार फीचर्स उपलब्ध हैं, जिनकी मदद से आप videos को अपनी पसंद के हिसाब से बना या edit कर सकते हो। Adobe Premiere Pro एक cloud storage बेस्ड सॉफ्टवेयर है, यानि आपको इसमें अपने videos को store करने के लिए क्लाउड स्टोरज की सुविधा भी मिलती है। अगर आप एक प्रोफेशनल video editor, youtuber या studio worker हैं, तो Adobe Premiere Pro आपके लिए एक बेस्ट video editing software है।

इसको आप यहाँ से Download कर सकते हैं - Download Here


Sony Vegas Pro


Sony Vegas Pro भी जाने माने video editing softwares में से एक है। यह भी Adobe Premiere Pro की तरह एक प्रोफशनल वीडियो एडिटिंग सॉफ्टवेयर है, ओर उन लोगों के लिए एक बेस्ट सॉफ्टवेयर है जो हाई प्रोफाइल video editing का काम करते हैं। यह मुख्यतः एक filmmaker software है। इसको वीडियो एडिटिंग की अच्छी जानकारी और प्रोफेशनल youtubers लोग ज्यादा इस्तेमाल करते हैं।

Sony vegas pro भी एक प्रीमियम वीडियो एडिटिंग सॉफ्टवेयर है, जो एक ऑफर के तहत लगभग 499 $ (डॉलर) का आता है। हालांकि यह कीमत बहुत ज्यादा है, लेकिन यह इसके features ओर इसकी popularity को देखते हुए ज्यादा नहीं कही जा सकती। आप इस सॉफ्टवेयर की मदद से अपने videos को मनचाहा लुक दे सकते हो और अपनी पसंद के हिसाब से video edit कर सकते हो। हालांकि यह सॉफ्टवेयर भी इस्तेमाल करने में बहुत कठिन है और कम जानकारी वाले लोगों के लिए इसको आसानी से इस्तेमाल कर पाना मुश्किल है, लेकिन प्रोफेशनल video editor लोग इसको आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। Sony vegas pro को अच्छी तरह से सीखने के लिए अलग से ट्रेनिंग लेने की जरूरत होती है, तभी आप इसको अच्छी तरह से समझ पाएंगे और इसके सभी फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे। Sony vegas pro यूटूबर्स, movie makers या कोई अन्य video content makers के लिए एक बेस्ट software है।

इसको आप यहाँ से Download कर सकते हैं - Download Here


Pinnacle Studio


अब इसके बाद नंबर आता है Pinnacle Studio सॉफ्टवेयर का। Pinnacle Studio software सिर्फ windows यूज़र्स के लिए ही उपलब्ध है। Pinnacle Studio एक entry level वीडियो एडिटिंग सॉफ्टवेयर है ओर यह youtubers के लिए एक बहुत ही अच्छा video editing software है। यह सॉफ्टवेयर भी प्रीमियम है, लेकिन यह इसके जैसे ही अन्य फीचर्स वाले सॉफ्टवेयर्स के मुकाबले कम कीमत में आता है।

यह सॉफ्टवेयर तीन अलग अलग वर्ज़न में उपलब्ध है - PINNACLE STUDIO 21, PINNACLE STUDIO 21 PLUS ओर PINNACLE STUDIO 21 ULTIMATE । तीनों वेरिएंट्स अलग अलग कीमत में आते हैं। PINNACLE STUDIO 21 की कीमत लगभग 55 डॉलर है, PINNACLE STUDIO 21 PLUS की कीमत लगभग 90 डॉलर है और PINNACLE STUDIO 21 ULTIMATE की कीमत लगभग 110 डॉलर है। यह कीमत आपको सिर्फ एक बार ही चुकानी पड़ती है। इसमें आपको बहुत ही अच्छे व ज्यादा Effects, Titles ओर Templates मिलती हैं। अगर आप एक youtuber हैं तो Pinnacle Studio आपके लिए एक अच्छा video editing software है।

इसको आप यहाँ से Download कर सकते हैं - Download Here



Filmora Video Editor


Pinnacle Studio के बाद Filmora भी एक बेहतरीन video editing software कहा जा सकता है, जिसको बहुत से youtubers इस्तेमाल करते हैं। Filmora सॉफ्टवेयर Mac ओर Windows दोनों के लिए उपलब्ध है। इस सॉफ्टवेयर में वीडियो को personalise करने के लिए बहुत से अच्छे effects ओर features उपलब्ध हैं, जिनकी मदद से आप अपने videos को अपनी पसंद से एक नया लुक दे सकते हैं।

Filmora भी एक प्रीमियम सॉफ्टवेयर है, जिसके लिए आपको एक बार की कीमत लगभग 50 $ चुकानी पड़ेगी। इसके बाद आपको इसका lifetime licence मिल जाएगा। इस कीमत में आप इसको सिर्फ एक ही PC में इस्तेमाल कर पाएंगे। family licence के लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे। फिल्मोरा से आप अपने youtube videos को edit कर सकते हो, उनमें effects डाल सकते हो, youtube intro ओर outro बना सकते हो और videos को direct store या share भी कर सकते हो। Youtubers के लिए Filmora एक बेस्ट वीडियो editing software है।

इसको आप यहाँ से Download कर सकते हैं - Download Here


Youtube Video Editor


अब सबसे अन्त में सातवें नम्बर पर नाम आता है Youtube Video Editor सॉफ्टवेयर का। यह सॉफ्टवेयर भी वीडियो एडिटिंग के लिए बहुत ही अच्छा कहा जा सकता है और इसमें भी आपकी जरूरत के हिसाब से अच्छे फीचर्स मिल जाएंगे। हालांकि यह अन्य सभी के मुकाबले कमजोर सॉफ्टवेयर है, लेकिन फिर भी आप इसको इस्तेमाल कर सकते हैं क्योंकि यह Youtube का ऑफिसियल सॉफ्टवेयर है, इसलिए यह youtube के video editing के हिसाब से अच्छा है और आपके videos को youtube के लिए अच्छी तरह से edit कर सकता है।

Youtube video editor सॉफ्टवेयर एक फ्री editing सॉफ्टवेयर है, जिसके लिए आपको कोई कीमत चुकाने की जरूरत नहीं है। फ्री होने की वजह से इसमें फीचर्स की limit है, मतलब आपको इसमें अन्य के जैसे फीचर्स नही मिलेंगे। आप इससे सामान्य वीडियो editing, video cut, normal effects, audio एंड video insert इत्यादि आसानी से कर सकते हैं। इस्तेमाल में आसान होने की वजह से इसको editing की कम जानकारी रखने वाले youtubers भी अच्छी तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। यह ऑनलाइन भी उपलब्ध है और आप youtube पर वीडियो डालते समय भी youtube पर सीधा इससे वीडियो edit कर सकते हैं। यह लगभग same है।

इसको आप यहाँ से Download कर सकते हैं - Download Here

तो दोस्तों, ये थे कुछ खाश ओर सबसे अच्छे Youtube Video Editing Software, जिनकी मदद से आप अपने youtube videos को अपनी पसंद के हिसाब से अच्छी तरह Edit कर सकते हैं। हालांकि ये software प्रीमियम हैं और आपको इनको इस्तेमाल करने के लिए पैसे चुकाने पड़ते हैं, लेकिन आपको इनके इंटरनेट पर Cracked version भी मिल जाएंगे। इंटरनेट पर ऐसी बहुत से वेबसाइट मिल जाएगी, जो Premium Video Editing Softwares का Crack वर्ज़न फ्री में उपलब्ध करवाती हैं। इसका मतलब है कि इन वेबसाइटों से सॉफ्टवेयर डाऊनलोड करके आप प्रीमियम सॉफ्टवेयर को फ्री में इस्तेमाल कर सकते हैं। Internet पर उपलब्ध Cracked वर्जन आपको इन सॉफ्टवेयर्स के पूरे फीचर्स उपलब्ध करवाएंगे।


आज की इस पोस्ट में बस इतना ही। आपको यह पोस्ट कैसी लगी, हमें इसके बारे में नीचे दिए गए Comment box में Comment करके जरूर बताएं ओर इस पोस्ट को नीचे दिए गए share के buttons पर click करके अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। 

ऐसी ही अन्य Youtube से सम्बंधित जरूरी ओर Helpful जानकारियों के लिए जुड़े रहिये Technical Guruji के साथ ओर Subscribe करिए हमारी Website के Newsletter को, ताकि हमारी नई पोस्ट्स की जानकारी आपको सबसे पहले मिल सके। अगर आप कोई Free Youtube video editor software इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आप इसको इस्तेमाल कर सकते हैं।

1 Dec 2017

Youtube New Monetization Policy 2018 ~ 4,000 Hour/1,000 Subscriber Limit Update In Hindi

Ab Youtube Channel par monetize chalu karne ke liye Channel ke pichle 12 mahino me 4,000 hours watch time or 1,000 subscriber hina jaruri (पढ़िए पूरी जानकारी)

अगर आप एक Youtuber हैं और Youtube पर नए हैं तो आज की हमारी यह पोस्ट या आज की जानकारी आपको बहुत ज्यादा निराश करने वाली है, क्योंकि Youtube ने एक नई policy बनाई है, जो नए youtubers के लिए बहुत ही खतरनाक साबित हो सकती है। इस policy के तहत youtube ने monetization को अब ओर ज्यादा कठिन कर दिया है यानी अब वो लोग जिन्होंने youtube पर अपना नया चैनल बनाया है और अपने youtube channel से कमाई करने के लिए Monetization enable करने के बारे में सोच रहे हैं, उनको अब आसानी से अपने channel पर monetization नही मिलने वाला है।

New Youtube Monetization Policy 2018 in Hindi


तो दोस्तों, आज हम यह पोस्ट लेकर आये हैं youtube की इसी नई policy को लेकर कि यह क्या है और इस policy के तहत अब youtube ने क्या क्या निर्धारित किया है। इस पोस्ट में हम आपको यूट्यूब की नई policy के बारे में विस्तार से बताएंगे कि यह क्या है और साथ ही आपको बताएंगे कि अगर आप भी इस पॉलिसी में आये हैं तो आपको अब क्या करना चाहिए। तो चलिए शुरू करते हैं और जानते हैं कि youtube की  -

● Youtube Ki Nayi Monetization Policy Kya Hai.

● Youtube ki is nayi policy se kya fayde or nuksaan ho sakte hain.

● Youtube ki iss nayi policy se kaise bach sakte hain.

तो चलिए शुरू करते हैं और जानते हैं इसके बारे में -

Kya Hai New Youtube Monetization Policy


Youtube ने एक नई पॉलिसी बनाई है जिसके तहत अगर आप एक Youtuber हैं, तो आपको अपने Youtube channel पर monetization enable करवाने के लिए आपके चैनल पर अब 12 महीने में कम से कम 4000 घंटे का Watch Time होना चाहिए और कम से कम 1000 Subscriber होने चाहिए। अगर आपके चैनल ओर उसके सभी Videos पर कुल मिलाकर 4000 घंटे watch time नही है और 1000 सब्सक्राइबर नही है तो आप अपने Youtube channel पर monetization enable नही करवा सकते हैं। यानी अब यूट्यूब से पैसे कमाना ओर भी ज्यादा कठिन हो गया है, खास तौर पर उन लोगों के लिए जो यूट्यूब पर नए हैं और उनके पास ज्यादा वॉच टाइम ओर सब्सक्राइबर नहीं है।


Youtube ने लगभग 1 साल या लगभग 10 महीने पहले भी अपनी monetization policys में बदलाव किया था और तब उसने monetization के लिए चैनल और उसके videos पर कम से कम 10000 views का नियम बनाया था। लेकिन अब यूट्यूब ने उस पॉलिसी में एक बार फिर से बदलाव कर दिया है और अब आपको monetization के लिए कम से कम 12 महीने में 4000 घंटे Watch time ओर 1000 subscribers होने चाहिए।

संक्षेप में कहें तो अब आपको monetization के लिए

1) Youtube Channel पर अब 1,000 सब्सक्राइबर जरूरी (Past 12 Months and 1,000 Subscribers)

2)4000 घंटे होना जरूरी (Eligibility Requirement for 4,000 Watch Hours Will no longer be Able to Earn Money on YouTube)

3) YPP Eligibility Requirement of 10,000 lifetime views (10,000 Video Views) 

होना जरूरी है, वरना आप monetization enable नही कर पाओगे ओर अगर पहले से इनेबल है तो उसको हटा दिया जाएगा।

YouTube Ne Yah Policy Kyu Banayi Hai

Youtube पर पिछले कुछ सालों में creaters, videos ओर Channels में बहुत ज्यादा इजाफा हुआ है। इनमें से ऐसे चैनल्स ओर वीडियो ज्यादा है जो यूट्यूब पर किसी काम के नही है ओर ज्यादातर कॉपी-एडिट वीडियो हैं, जो Viewers के लिए कोई काम के नहीं है। ऐसे में यूट्यूब पर बहुत ज्यादा कचरा भर गया था, जिसको साफ करने के लिए यूट्यूब ने ऐसा कदम उठाया है।

Youtube की जो पिछली पालिसी थी, जिसमें 10000 all time view पर ही monetization मिलता था, उसका अब लोगों ने bypass ढूंढ़ लिया था और जल्दी से जल्दी वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करके या खुद देख कर 10000 व्यू लाकर monetization enable करवाना शुरू कर दिया था। तो उसी के इलाज के लिए youtube ने ऐसा कदम उठाया है।

ज्यादातर ऐसा होता है कि यूट्यूब पर जो नए youtubers आते हैं वो सिर्फ पैसे कमाने के लिए आते हैं और पैसे कमाने के लिए ऐसे ऐसे वीडियो डालते रहते हैं जो लोगों के किसी काम के नही है। फिर वो उन वीडियो की मदद से कैसे भी करके अपने चैनल पर monetization enable करवा लेते हैं। अब ऐसे लोगों की वजह से जो प्रोफेशनल यूटूबर्स हैं उनको ओर खुद यूट्यूब को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसलिए ऐसे लोगों को यूट्यूब पर कम करने के लिए यूट्यूब ने ऐसा कदम उठाया है। अब यूट्यूब सिर्फ उन्हीं यूटूबर्स को पैसे कमाने का अवसर देगा, जिनके पास अच्छे, अपने खुद के ओर लोगों के लिए काम के वीडियो कंटेंट्स हैं। अब जो नए यूटूबर्स आएंगे वो क्वालिटी कंटेंट्स पर ही ध्यान देंगे।

अब जिनके पास 4000 घंटे का watch time नही है और 1000 subscribers नही है उनको monetization नही दिया जाएगा और जिनको दिया हुआ है उनका हटा दिया जाएगा। जिनके चैनल पर monetization पहले से enable है और 4000 घंटे कुल वीडियो देखें जाने का समय नही है, उनको यूट्यूब ने कुछ दिनों की मोहलत दी है, ताकि वो दी गयी पॉलिसी को achieve कर पाएं ओर अपने चैनल पर monetization को हटने से बचा पाएं।

Nayi Policy Kab Se Hogi Laagu


जो नए यूटूबर्स हैं और यूट्यूब पर अभी आये हैं या आने वाले हैं उनके लिए यह नई policy या नियम लागू हो चुके हैं। ओर जो यूट्यूब पर पहले से थे लेकिन उनके चैनल पर monetization enable नही था उनके लिए भी यह पालिसी लागू हो चुकी है।
अब बात आती है उन लोगों की जिनके पास monetization पहले से लागू है या enable है, लेकिन 4000 घंटे का कुल watch time ओर 1000 सब्सक्राइब नही है। ऐसे youtubers को youtube ने 1 महीने, यानी 20 फरवरी तक का समय दिया है।

इसका मतलब ये है कि अगर आपके चैनल व उसके वीडियो पर कुल 4000 घंटे देखे जाने का समय और 1000 subscriber नही है तो आपको 20 फरवरी तक का समय है। 20 फरवरी तक आपको अपने चैनल पर 4000 घंटे watch time ओर 1000 subscriber करने होंगे। अगर आप 20 फरवरी तक ऐसा नही कर पाए तो 20 फरवरी से आपके चैनल पर से monetization बंद कर दिया जाएगा ओर फिर से तभी शुरू होगा जब आप इसको achieve कर लेंगे।


Youtube ki is nayi policy se kya fayde or nuksaan ho sakte hain


यूट्यूब की यह नई policy फायदेमंद भी है, तो जो नए यूटूबर्स हैं उनके लिए नुकसानदेह भी है। इस पॉलिसी से ज्यादा नुकशान ही होगा और नुकशान शिर्फ़ उन्ही लोगों को होगा जो अपने चैनल पर क्वालिटी कंटेंट्स नहीं डालते, कॉपी-एडिटिंग वीडियो डालते हैं और यूट्यूब पर जल्दी से जल्दी ऐसे वैसे वीडियो डालकर पैसे कमाना चाहते थे। अब उन लोगों का पैसे कमाने का सपना टूट चुका है, जो पर आकर जल्दी से जल्दी view लाकर पैसे कमाना चाहते थे।


चलिये जानते हैं youtube की इस नई पॉलिसी की कुछ फायदे -


1) इस पॉलिसी से अब यूट्यूब पर सिर्फ क्वालिटी कंटेंट्स वाले ओर हार्ड वर्क करने वाले यूटूबर्स ही रह जाएंगे।

2) youtube पर मौजूद या आने वाले कचरा वीडियो, जो लोगों के लिए किसी भी काम के नही होते, उनमे अब कमी आएगी।

3) जिनके पास monetization बच जाएगा, उनकी adsense earning में भी इजाफा हो सकता है।

4) जो लोग यूट्यूब पर काम नही करते थे और जो कैसे भी करके ऐसे वैसे वीडियो डालकर ओर थोड़े view लाकर पैसे कमाना चाहते थे, वो अब यहाँ से अपने आप हट जाएंगे, क्योंकि उनको लगेगा कि अब यह पालिसी achieve करना संभव नही है।


तो ये थे youtube की इस नई पॉलिसी की कुछ मुख्य फायदे। चलिये जानते हैं इसके कुछ नुकशान -


1) इस पॉलिसी का सीधा सीधा नुकसान यही है कि अगर आपका चैनल यूट्यूब की इस नई पॉलिसी को पूरा नही करता है तो आपके चैनल से monetization हट जाएगा और आप यूट्यूब से पैसे नही कमा पाएंगे।

2) अगर आप नए हैं या यूट्यूब पर पैसे कमाने के लिए यूट्यूब पर आने वाले हैं तो अब आपको आपके चैनल पर 4000 घंटे वॉच टाइम तक कोई भी पैसा नही मिलेगा।

3) इस पॉलिसी के तहत अब यूट्यूब पर कॉपीराइट पॉलिसी अब ओर ज्यादा कठिन कर दी जाएगी। यानी अब किसी भी तरह के कॉपी वीडियो यूट्यूब पर डालना कठिन हो जाएगा।

4) बहुत से नए यूटूबर्स हैं जो अब इस नई पॉलिसी से Demotivate हो जाएंगे और पैसे न बनने पर यूट्यूब को छोड़ देंगे। अब उनका यूट्यूब से पैसे कमाने का सपना टूट सकता है, या अब उनको बहुत ज्यादा मेहनत की जरूरत है।


तो दोस्तों, ये थे youtube की इस नई policy के कुछ फायदे ओर नुकसान। चलिये अब जानते हैं कि आप यूट्यूब की इस नई पॉलिसी से कैसे बच सकते हैं।

Youtube ki iss nayi policy se kaise bache


दोस्तो अगर आपका चैनल भी इस पॉलिसी का शिकार हो गया है या होने वाला है तो जाहिर है कि यह आपके लिए काफी चिंता की बात है, क्योंकि अब आपका यूट्यूब से पैसे कमाने का रास्ता बंद हो रहा है। लेकिन अगर आपके चैनल पर पहले से monetization enable है ओर अब आप इस Policy से अपने चैनल को बचाना चाहते हैं तो यूट्यूब आपको यहाँ 20 फरवरी तक का, यही लगभग 1 महीने का समय दे रही है। अगर आप 1 महीने में अपने यूट्यूब चैनल पर 4000 घंटे view ओर 1000 subscribe कर लेते हैं तो आप इससे बच सकते हैं।

दोस्तों इस पॉलिसी से सिर्फ वही यूटूबर्स बच सकते हैं जो इस पॉलिसी के काफी करीब हैं। बाकी अन्य के लिए इससे बचना काफी मुश्किल काम है। अगर आपका चैनल इस पॉलिसी के काफी करीब है तो आप

● अपने youtube videos को ज्यादा से ज्यादा share करके
● कुछ और Quality ओर trending videos डालकर
● अपने दोस्तों और जानकारों को invite करके

इत्यादि से आप अपने चैनल पर जल्दी से जल्दी या 20 फरवरी तक views ओर watch time बढ़ाकर यूट्यूब की इस नई पालिसी के अंदर अपने चैनल को आने से बचा सकते हैं। इसके अलावा आपके पास ओर कोई bypass या third party तरीका नहीं बचा है जिससे आप इससे बच सकें। अब आपको यूट्यूब पर ओर ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है।

उन लोगों को इस पालिसी के बारे में सोचकर ज्यादा घबराने की जरूरत नही है जिनके पास 10000 view, 4000 घंटे का view time ओर 1000 या इससे ज्यादा subscribers हैं, क्योंकि उनके चैनल पर monetization बंद नही किया जाएगा।


तो दोस्तों ये थी latest जानकारी youtube की New monetization policy 2018 के बारे में। इसके बारे में ज्यादा जानकारी के लिए आप यूट्यूब के ऑफिसियल अनोउसमेन्ट को देख सकते हैं। अगर आपको इसके बारे में ओर अधिक जानकारी चाहिए तो आप हमसे अपना सवाल नीचे दिए गए Comment Box में कर सकते हैं। इस जानकारी को अपने अन्य साथी यूटूबर्स के साथ ओर सोशल मीडिया पर भी जरूर share करें। शेयर करने के लिए नीचे दिए गए social media buttons पर click करें। धन्यवाद।


Technology


Popular

;