कम कीमत में अपनी खुद की वेबसाइट या ब्लॉग बनवाने, वेबसाइट डिज़ाइन करवाने व प्रमोशन के लिए सम्पर्क करें

:- 7014337730 (Prince Vaishnav)
;

Breaking

1 May 2018

Top 7 Best Youtube Video Editing Software Of 2018 In Hindi

Youtube video editing एक बहुत ही मुश्किल काम होता है और इसके लिए हमें किसी अच्छे से Video editing software की जरूरत पड़ती है। जो लोग मोबाइल फोन से Youtube वीडियो बनाते हैं और एडिट करते हैं, वो किसी अच्छी और प्रीमियम app का सहारा लेते हैं और जो PC इस्तेमाल करते हैं वो editing के लिए किसी अच्छे editing software की मदद लेते हैं, लेकिन Youtube वीडियो एडिटिंग के लिए कौनसा Software ज्यादा बेहतर रहेगा, यह सवाल सभी के मन में आता होगा और शुरू में सभी को इसमें दिक्कत होती होगी कि वो editing के लिए कौनसा software काम में लें। ऐसे बहुत से वीडियो एडिटिंग सॉफ्टवेयर उपलब्ध हैं जो एक से बढ़कर एक शानदार फीचर्स वाले हैं, लेकिन उनमें से कौनसा सॉफ्टवेयर ज्यादा अच्छा होगा और youtube के लायक कौनसा ज्यादा बेहतर होगा, ये पता कर पाना थोड़ा मुश्किल काम है।

अगर आप भी एक youtuber हैं और PC से video edit करते हैं या करना चाहते हैं तो आपको भी किसी अच्छे video editing software की जरूरत जरूर पड़ी होगी और आपने इसको जरूर सर्च किया होगा। आप यह पोस्ट पढ़ रहे हैं, इसका मतलब है कि आप अभी अपने Youtube video editing के लिए कोई अच्छा सा video editing software खोज रहे हैं, जिसकी मदद से आप अपने youtube videos को अपनी पसंद के हिसाब से edit ओर manage कर सकें। तो दोस्तों, आज की इस पोस्ट में मैं आपको इसी के बारे में बताने वाला हूँ।

आज की इस पोस्ट में मैं आपको Youtube video editing के लिए कुछ खाश ओर सबसे अच्छे Video Editing Software के बारे में बताने वाला हूं, जिनको आप अपने youtube video edit करने के लिए काम मे ले सकते हैं ओर अपने बनाये videos को अपनी पसंद के हिसाब से edit ओर manage कर सकते हैं। तो चलिए दोस्तो, शुरू करते हैं और जानते हैं Top 7 Best Youtube Video Editing Softwares के बारे में हिन्दी में विस्तार से -

                           iMovie



iMovie वीडियो एडिटिंग सॉफ्टवेयर ख़ास तौर पर Apple के लिए बनाया गया है। यह Apple सॉफ्टवेयर सभी नए Macs के लिए फ्री में उपलब्ध है, लेकिन अन्य के लिए यह premium है और इसके लिए आपको 14.99 $ राशि देनी पड़ती है। iMovie एक बहुत ही शानदार वीडियो एडिटिंग सॉफ्टवेयर है जिसको बहुत से youtubers इस्तेमाल करते हैं। इसमे ऐसे बहुत से अच्छे फीचर्स उपलब्ध हैं, जिसकी मदद से आप अपने video को बेहतरीन तरीके से edit कर सकते हैं। यह Software इस्तेमाल करने में बहुत ही आसान है, जिसकी वजह से यह नए youtubers के लिए, जिनको video editing की खाश अच्छी जानकारी नहीं है उनके लिए एक बेस्ट Video Editing Software है।

इसको आप यहाँ से Download कर सकते हैं - Download Here 


Camtasia


Camtasia भी एक बेस्ट Video editing software है। यह Windows ओर Macs दोनों के लिए उपलब्ध है। Camtasia आपको अपने वीडियो edit करने के अलावा कंप्यूटर स्क्रीन रिकॉर्ड जैसे फीचर्स भी देता है, जिससे आप Camtasia से रिकॉर्ड किये गए videos को आसानी से एडिट कर सकते हैं। Camtasia में आपको आपकी जरूरत के हिसाब से सारे फ़ीचर मिलते हैं, जिनकी मदद से आप अपने videos को अच्छा लुक दे सकते हो और अपनी जरूरत के हिसाब से Edit कर सकते हो। Camtasia वीडियो एडिटिंग सॉफ्टवेयर इस्तेमाल करने में आसान है और इससे नए व कम जानकारी वाले लोग भी अच्छी तरह से वीडियो एडिट कर सकते हैं। यह साथ मे वीडियो एडिट करने के गाइड्स भी देता है, जिसकी मदद से आप वीडियो एडिट करना सीख सकते हैं।

इसको आप यहाँ से Download कर सकते हैं - Download Here

Adobe Premiere Pro


Adobe Premiere Pro प्रोफ़ेशनल लोगों के लिए एक बहुत ही अच्छा सॉफ्टवेयर है। यह सॉफ्टवेयर premium है और मासिक शुक्ल के आधार पर आता है। ज्यादातर प्रोफेशनल youtubers इसी का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि यह इस्तेमाल करने में बहुत ही कठिन है और नए या कम जानकारी वाले लोगों के लिए इसको इस्तेमाल कर पाना मुश्किल है, लेकिन जिन लोगों को video editing की अच्छी जानकारी है, वो इसका इस्तेमाल बहुत ही आसानी से कर सकते हैं। इसमे बहुत से शानदार फीचर्स उपलब्ध हैं, जिनकी मदद से आप videos को अपनी पसंद के हिसाब से बना या edit कर सकते हो। Adobe Premiere Pro एक cloud storage बेस्ड सॉफ्टवेयर है, यानि आपको इसमें अपने videos को store करने के लिए क्लाउड स्टोरज की सुविधा भी मिलती है। अगर आप एक प्रोफेशनल video editor, youtuber या studio worker हैं, तो Adobe Premiere Pro आपके लिए एक बेस्ट video editing software है।

इसको आप यहाँ से Download कर सकते हैं - Download Here


Sony Vegas Pro


Sony Vegas Pro भी जाने माने video editing softwares में से एक है। यह भी Adobe Premiere Pro की तरह एक प्रोफशनल वीडियो एडिटिंग सॉफ्टवेयर है, ओर उन लोगों के लिए एक बेस्ट सॉफ्टवेयर है जो हाई प्रोफाइल video editing का काम करते हैं। यह मुख्यतः एक filmmaker software है। इसको वीडियो एडिटिंग की अच्छी जानकारी और प्रोफेशनल youtubers लोग ज्यादा इस्तेमाल करते हैं।

Sony vegas pro भी एक प्रीमियम वीडियो एडिटिंग सॉफ्टवेयर है, जो एक ऑफर के तहत लगभग 499 $ (डॉलर) का आता है। हालांकि यह कीमत बहुत ज्यादा है, लेकिन यह इसके features ओर इसकी popularity को देखते हुए ज्यादा नहीं कही जा सकती। आप इस सॉफ्टवेयर की मदद से अपने videos को मनचाहा लुक दे सकते हो और अपनी पसंद के हिसाब से video edit कर सकते हो। हालांकि यह सॉफ्टवेयर भी इस्तेमाल करने में बहुत कठिन है और कम जानकारी वाले लोगों के लिए इसको आसानी से इस्तेमाल कर पाना मुश्किल है, लेकिन प्रोफेशनल video editor लोग इसको आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। Sony vegas pro को अच्छी तरह से सीखने के लिए अलग से ट्रेनिंग लेने की जरूरत होती है, तभी आप इसको अच्छी तरह से समझ पाएंगे और इसके सभी फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे। Sony vegas pro यूटूबर्स, movie makers या कोई अन्य video content makers के लिए एक बेस्ट software है।

इसको आप यहाँ से Download कर सकते हैं - Download Here


Pinnacle Studio


अब इसके बाद नंबर आता है Pinnacle Studio सॉफ्टवेयर का। Pinnacle Studio software सिर्फ windows यूज़र्स के लिए ही उपलब्ध है। Pinnacle Studio एक entry level वीडियो एडिटिंग सॉफ्टवेयर है ओर यह youtubers के लिए एक बहुत ही अच्छा video editing software है। यह सॉफ्टवेयर भी प्रीमियम है, लेकिन यह इसके जैसे ही अन्य फीचर्स वाले सॉफ्टवेयर्स के मुकाबले कम कीमत में आता है।

यह सॉफ्टवेयर तीन अलग अलग वर्ज़न में उपलब्ध है - PINNACLE STUDIO 21, PINNACLE STUDIO 21 PLUS ओर PINNACLE STUDIO 21 ULTIMATE । तीनों वेरिएंट्स अलग अलग कीमत में आते हैं। PINNACLE STUDIO 21 की कीमत लगभग 55 डॉलर है, PINNACLE STUDIO 21 PLUS की कीमत लगभग 90 डॉलर है और PINNACLE STUDIO 21 ULTIMATE की कीमत लगभग 110 डॉलर है। यह कीमत आपको सिर्फ एक बार ही चुकानी पड़ती है। इसमें आपको बहुत ही अच्छे व ज्यादा Effects, Titles ओर Templates मिलती हैं। अगर आप एक youtuber हैं तो Pinnacle Studio आपके लिए एक अच्छा video editing software है।

इसको आप यहाँ से Download कर सकते हैं - Download Here



Filmora Video Editor


Pinnacle Studio के बाद Filmora भी एक बेहतरीन video editing software कहा जा सकता है, जिसको बहुत से youtubers इस्तेमाल करते हैं। Filmora सॉफ्टवेयर Mac ओर Windows दोनों के लिए उपलब्ध है। इस सॉफ्टवेयर में वीडियो को personalise करने के लिए बहुत से अच्छे effects ओर features उपलब्ध हैं, जिनकी मदद से आप अपने videos को अपनी पसंद से एक नया लुक दे सकते हैं।

Filmora भी एक प्रीमियम सॉफ्टवेयर है, जिसके लिए आपको एक बार की कीमत लगभग 50 $ चुकानी पड़ेगी। इसके बाद आपको इसका lifetime licence मिल जाएगा। इस कीमत में आप इसको सिर्फ एक ही PC में इस्तेमाल कर पाएंगे। family licence के लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे। फिल्मोरा से आप अपने youtube videos को edit कर सकते हो, उनमें effects डाल सकते हो, youtube intro ओर outro बना सकते हो और videos को direct store या share भी कर सकते हो। Youtubers के लिए Filmora एक बेस्ट वीडियो editing software है।

इसको आप यहाँ से Download कर सकते हैं - Download Here


Youtube Video Editor


अब सबसे अन्त में सातवें नम्बर पर नाम आता है Youtube Video Editor सॉफ्टवेयर का। यह सॉफ्टवेयर भी वीडियो एडिटिंग के लिए बहुत ही अच्छा कहा जा सकता है और इसमें भी आपकी जरूरत के हिसाब से अच्छे फीचर्स मिल जाएंगे। हालांकि यह अन्य सभी के मुकाबले कमजोर सॉफ्टवेयर है, लेकिन फिर भी आप इसको इस्तेमाल कर सकते हैं क्योंकि यह Youtube का ऑफिसियल सॉफ्टवेयर है, इसलिए यह youtube के video editing के हिसाब से अच्छा है और आपके videos को youtube के लिए अच्छी तरह से edit कर सकता है।

Youtube video editor सॉफ्टवेयर एक फ्री editing सॉफ्टवेयर है, जिसके लिए आपको कोई कीमत चुकाने की जरूरत नहीं है। फ्री होने की वजह से इसमें फीचर्स की limit है, मतलब आपको इसमें अन्य के जैसे फीचर्स नही मिलेंगे। आप इससे सामान्य वीडियो editing, video cut, normal effects, audio एंड video insert इत्यादि आसानी से कर सकते हैं। इस्तेमाल में आसान होने की वजह से इसको editing की कम जानकारी रखने वाले youtubers भी अच्छी तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। यह ऑनलाइन भी उपलब्ध है और आप youtube पर वीडियो डालते समय भी youtube पर सीधा इससे वीडियो edit कर सकते हैं। यह लगभग same है।

इसको आप यहाँ से Download कर सकते हैं - Download Here

तो दोस्तों, ये थे कुछ खाश ओर सबसे अच्छे Youtube Video Editing Software, जिनकी मदद से आप अपने youtube videos को अपनी पसंद के हिसाब से अच्छी तरह Edit कर सकते हैं। हालांकि ये software प्रीमियम हैं और आपको इनको इस्तेमाल करने के लिए पैसे चुकाने पड़ते हैं, लेकिन आपको इनके इंटरनेट पर Cracked version भी मिल जाएंगे। इंटरनेट पर ऐसी बहुत से वेबसाइट मिल जाएगी, जो Premium Video Editing Softwares का Crack वर्ज़न फ्री में उपलब्ध करवाती हैं। इसका मतलब है कि इन वेबसाइटों से सॉफ्टवेयर डाऊनलोड करके आप प्रीमियम सॉफ्टवेयर को फ्री में इस्तेमाल कर सकते हैं। Internet पर उपलब्ध Cracked वर्जन आपको इन सॉफ्टवेयर्स के पूरे फीचर्स उपलब्ध करवाएंगे।


आज की इस पोस्ट में बस इतना ही। आपको यह पोस्ट कैसी लगी, हमें इसके बारे में नीचे दिए गए Comment box में Comment करके जरूर बताएं ओर इस पोस्ट को नीचे दिए गए share के buttons पर click करके अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। 

ऐसी ही अन्य Youtube से सम्बंधित जरूरी ओर Helpful जानकारियों के लिए जुड़े रहिये Technical Guruji के साथ ओर Subscribe करिए हमारी Website के Newsletter को, ताकि हमारी नई पोस्ट्स की जानकारी आपको सबसे पहले मिल सके। अगर आप कोई Free Youtube video editor software इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आप इसको इस्तेमाल कर सकते हैं।

30 Apr 2018

Adsense Account Ko Jaldi Approve Kaise Karwaye Kuch Khash Tips

अपने Adsense Account को जल्दी Approve कैसे करवाएँ: Adsense account को जल्दी approve कराने के लिए कुछ खाश टिप्स


Blogging ऑनलाइन पैसे कमाने का सबसे अच्छा तरीका है। अगर आप Blogging के बारे में अच्छी तरह से जानते हैं और आपका ब्लॉग प्रसिद्ध हो गया है व आपको अच्छा traffic मिलने लगा है तो आप अपने ब्लॉग से पैसे कमाना शुरू कर सकते हैं। लेकिन Blog या Blogging से पैसे कमाने के लिए आपके पास Adsense Account होना जरूरी है। बिना एडसेंस एकाउंट Blogging से पैसे कमाना ज्यादा सम्भव नहीं है ओर आज के समय मे Blogging के क्षेत्र में Competition इतना ज्यादा बढ़ गया है कि अपने ब्लॉग को प्रसिद्ध करना और फिर Google Adsense से Approval लेना बिल्कुल भी आसान नहीं है।

Adsense एक ऐसा जरिया है जिसकी मदद से आप अपने blog से अच्छा पैसा कमा सकते हैं। सिर्फ ब्लॉग ही नही Youtube से भी आप adsense की मदद से पैसे पैसे कमा सकते हैं। लेकिन Blogging से कमाने के लिए आपको पहले adsense से approval लेना पड़ता है ओर अब adsense से approval मिलना बहुत ही कठिन काम है। ज्यादातर नए ब्लोग्गेर्स को एडसेंस से अप्रूवल नही मिलता है और उनकी एडसेंस एप्पलीकेशन disapprove हो जाती है। adsense application disapprove होने के पीछे बहुत से कारण होते हैं। ऐसी बहुत से गलतियां नए ब्लॉगर्स करते हैं, जिसकी वजह से उनको adsense की तरफ से approval नहीं मिल पाता है।

अगर आप भी ऐसे bloggers में शामिल हैं और आपको भी काफी लंबे समय से एडसेंस का approval नही मिल पा रहा है तो आज इस पोस्ट में हमारे द्वारा बताई गई कुछ tips हैं जो आपको adsense approval लेने में मदद कर सकती हैं। इस पोस्ट में हमारी बताई इन टिप्स को अपनाकर आप बहुत ही जल्द अपना adsense account approve करवा सकते हैं या आपकी adsense application disapprove नही होगी। जानकारी के लिए इस पूरी पोस्ट को ध्यान से पढ़े और अपने ब्लॉग को adsense से approval लेने के लायक बनाएं।

तो चलिए दोस्तों, शुरू करते हैं और जानते हैं कि Adsense Account Ko Jaldi Approve Kaise Karwaye.



ब्लॉग/वेबसाइट को अच्छे से सेटअप करें


Adsense के लिए सबसे ज्यादा जरूरी होता है blog को अच्छी तरह से Setup करना। अगर आपको जल्दी Adsense approval चाहिए तो आपको अपनी website या blog के design पर सबसे ज्यादा ध्यान देना होगा। सबसे पहले आपको अपने blog के लिए कोई अच्छी सी template चुननी चाहिए, जो SEO Friendly, Adsense Friendly, Mobile Friendly ओर पूरी तरह से responsive हो। इसके लिए बहुत सी free टेम्पलेट्स उपलब्ध हैं। आप चाहो तो कोई अच्छी सी premium template भी खरीद सकते हैं। उसके बाद उस template को अच्छी तरह सेटअप या डिज़ाइन करें। आपको सबसे ज्यादा Blog के Home page के डिज़ाइन पर ध्यान देना होगा। home page जितना ज्यादा अच्छा दिखेगा, adsense approval मिलने के उतने ही ज्यादा chance होंगे। इसके लिए आप Menu Bar, Social follow Button, Blog Header (Logo) categories, stylish footer इत्यादि पर खाश ध्यान देना होगा और इनको अच्छे से सेटअप करना होगा।
Home page को जितना हो सके simple व fast loaded रखें। इसके अलावा पोस्ट में social share buttons ओर Author Box भी जरूर लगाएं। यह तो बात हुई layout की। आपको template coding में footer credits, attribution इत्यादि को भी हटा देना चाहिए व वेबसाइट में popup लगाने से बचना चाहिए। इन खाश बातों का ध्यान रखकर आप अपनी वेबसाइट को अच्छे से सेटअप कर सकते हैं, जिसको adsense अच्छी तरह से सपोर्ट करेगा ओर आपको approval मिलने के chances बढ़ जाएंगे।


अलग Blog टॉपिक चुनें


ब्लॉग टॉपिक या विषय ब्लॉग के कामयाब होने व adsense से जल्दी approval मिलने के लिए बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण कहा जा सकता है। शायद आपको इस बात पर यकीन नहीं होगा, लेकिन ज्यादातर adsense application सिर्फ ब्लॉग के topic की वजह से ही disapprove कर दिए जाते हैं। ज्यादातर नए bloggers अपने ब्लॉग की शुरुआत Technology या Blogging से सम्बंधित Topics से ही करते हैं। ऐसे 10-15% लोग ही होंगे तो technlogy से हटकर अपने ब्लॉग की शुरुआत करते हैं।

आज के समय में टेक्नोलॉजी से सम्बंधित बहुत ज्यादा ब्लॉग हो गए हैं, इसलिए adsense अब technology से सम्बंधित ज्यादा blogs को approval नहीं देता, या सिर्फ उन्हीं को देता है जो बहुत ही कम समय में ज्यादा प्रसिद्ध हो गए हैं। एसलिए अगर आपका blog भी Technology या Blogging से सम्बंधित जानकारियों के लिए है तो आपको adsense approval मिलना बहुत ही मुश्किल काम है। इसलिए आपको जल्दी adsense approval लेने के लिए इन topics से हटकर कोई दूसरे topic को चुनना चाहिए। आपको Business, Study, Motivation या E-commerce से सम्बंधित topic पर अपने ब्लॉग की शुरुआत करनी चाहिए और इन्ही topics पर अपनी शुरुआती पोस्ट्स लिखनी चाहिए। अगर आपका ब्लॉग Technology या Blogging के topic से हटकर है, तो आपको 99% chance एडसेंस अप्रूवल मिलने के होते हैं। इसलिए आप शुरुआत में इन topics पर ही blog की शुरुआत करें और blogging करें। जब आपको adsense का approval मिल जाये तब आप अपने topic को बदलकर अपनी पसंद के टॉपिक पर posts लिखना शुरू कर दें।


अच्छी और मददगार पोस्ट्स लिखें


ब्लॉगिंग में कामयाब होने के लिए posts सबसे महत्वपूर्ण होती हैं। बिना पोस्ट्स के किसी भी तरह से ब्लॉगिंग में कामयाबी हासिल नही की जा सकती। अगर आप जल्दी एडसेंस approve चाहते हैं तो आपको अपने ब्लॉग पर कम से कम 20 पोस्ट्स ऐसी लिखनी होंगी, जो रीडर्स को पसंद आये ओर उनपर अच्छा traffic मिले। आपको पोस्ट्स लिखते वक्त Post SEO पर भी ध्यान देना होगा। पोस्ट में internal links, photos, Categories व description इत्यादि जरूर जोड़े व पोस्ट्स में जितने ज्यादा हो सके, अच्छे अच्छे keywords इस्तेमाल करें। इससे आपके ब्लॉग की पोस्ट प्रोफेशनल बनेगी ओर यूज़र्स को आकर्षित करेगी व search engine में भी रैंक करेगी।
आपको अगर एडसेंस जल्दी approve चाहिए तो कम से कम 20 पोस्ट्स जरूर लिखे जो हर पोस्ट 1000 वर्ड्स से ज्यादा की हो। इससे वह पोस्ट ओर आपका ब्लॉग adsense ready बनेगा और adsense approval मिलने के chance बढ़ जाएंगे।


Custom Domain Name को ब्लॉग पर लगाएं


ज्यादातर नए ब्लॉगर्स blogging की शुरुआत में फ्री domain name से ही अपने blog की शुरुआत करते हैं और फिर उसी डोमेन नेम से ब्लॉगिंग करते रहते हैं। यह बात गलत होती है। free domain name से आपका ब्लॉग प्रोफेशनल नही लगता है और यह google adsense के साथ साथ users को भी पसंद नही आता है। ऐसे में आपके ब्लॉग की कीमत भी कम हो जाती है और adsense के लिए आवेदन लगाने के बाद approval के समय google adsense इसको इग्नोर कर देता है और ऐसे ब्लोग्स को approval नही देता।

इसलिए हमेशा ध्यान रखें कि आपको ब्लॉगिंग की शुरुआत में ही कोई अच्छा सा ओर users को पसंद आने वाला domain name ख़रीदे ओर उसको ब्लॉग की शुरुआत में ही ब्लॉग के साथ लगा दें। domain name ऐसा खरीदें जो किसी प्रसिद्ध ब्लॉग या वेबसाइट के जैसा हो। आप चाहें तो अपने नाम का domain name भी रजिस्टर कर सकते हैं। आप domain name लेने के लिए Godaddy या Bigrock इत्यादि domain name providers को चुन सकते हैं ओर यहाँ से अपने पसंद का डोमेन नेम लेकर व अपने ब्लॉबके साथ जोड़कर अपने ब्लॉग को प्रोफेशनल ब्लॉग बना सकते हैं। ध्यान रखें कि एक बार ब्लॉग पर डोमेन नेम लगाने के बाद उसको बार बार बदलें नही। पहली बार लगाए डोमेन नाम को ही हमेशा रखें।


अपने ब्लॉग के लिए Pages बनाएं


Pages बनाना किसी भी ब्लॉग के लिए सबसे जरूरी काम होता है और यह adsense approval में भी आपके बहुत ज्यादा काम आता है। इसलिए अपने ब्लॉग के लोए अपने अलग और अच्छे व जरूरी pages बनाएं। जरूरी pages में आप About Us का page, Contact Us, Privacy Policy, Terms and Conditions इत्यादि सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होते हैं जिनको किसी भी ब्लॉग में लगाना या बनाना सबसे ज्यादा जरूरी कामों में से एक कहा जा सकता है।

आप इन pages को अपने ब्लॉग में header या footer में जरूर जोड़ें ताकि रीडर्स को आपके बारे में ओर आपकी वेबसाइट की terms इत्यादि के बारे में पता चल सके। ये pages googel adsense का approval लेने में भी काम आते हैं। जिन blogs के ऐसे pages नहीं होते हैं या blog के साथ जोड़े हुए नही होते हैं, उनको adsense approval मिलने की सम्भावना बहुत कम होती है। इसलिए इस बात पर भी ध्यान दें और अपने ब्लॉग के लिए जरूरी pages भी जरूर बनाएं।


6 Months Policy


सामान्यतः google की adsense account बनाने के लिए भारत में एक पालिसी भी है कि आपका ब्लॉग या डोमैन नाम कम से कम 6 महीने पुराना होना चाहिए। 6 महीने से पहले आप adsense के लिए apply नहीं कर सकते और अगर आप इसके लिए करते हैं तो आपको approval नहीं मिलता। इसलिए google की इस policy का भी ध्यान रखें और ब्लॉग के 6 महीने पूरे होने के बाद ही adsense के लिए apply करें। फिर आपको एडसेंस से approval मिलने के chances बहुत ज्यादा होते हैं। google की यह policy सबसे ज्यादा उनके लिए लागू होती है, जिनका ब्लॉग Blogger या Blogspot होता है। wordpress पर यह नियम नही है ओर wordpress पर आप 6 महीने होने से पहले भी एडसेंस के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

वैसे यह पॉलिसी ज्यादा मायने नहीं रखती है। अगर आपने अपने ब्लॉग को अच्छी तरह से सेटअप किया हुआ है, आप ब्लॉग पर रोजाना 1 या 2 पोस्ट्स लिखतें हैं और आपको रोजाना अच्छा traffic (500+ visitors) मिलते हैं तो आप 6 महीने से पहले भी एडसेंस के लिए apply कर सकते हो या Google आपको 6 महीने से पहले भी एडसेंस के लिए आवेदन करने के लिए eligible कर देता है। इसमें यह समय पॉलिसी ज्यादा मायने नहीं रखती। मेरा ब्लॉग सिर्फ 1 महीने में ही adsense के लिए apply करने के लिए eligible हो गया था और मुझे एडसेंस के लिए apply करने के बाद मात्र 10 दिन में ही adsense approval मिल गया था। इसलिए यह policy ज्यादा मायने नही रखती, आपकी मेहनत ज्यादा मायने रखती हैं।


Search Console और Analytics से ब्लॉग को जोड़े


अब सबसे अन्तिम जरूरी काम आता है अपने ब्लॉग के लिए अलग Search console ओर Analytics एकाउंट बनाना और उसको ब्लॉग के साथ जोड़ना। यह काम भी बहुत जरूरी कहा जा सकता है। इससे आपके ब्लॉग को जल्दी Rank होने में भी मदद मिलती है व आपका ब्लॉग एक प्रोफेशनल ब्लॉग भी बनता है और यह आपकी adsense approval दिलवाने में भी बहुत ज्यादा मदद करता है। अगर आपका ब्लॉग search console के साथ जुड़ा हुआ नही होगा तो आपको अपने ब्लॉग पर traffic नही मिल पाएगा ओर आपका ब्लॉग google सर्च में नहीं आएगा। इसलिए उसको search console से साथ जरूर जोड़े व उसपर sitemap भी जरूर अपलोड करें। इसके अलावा अपने ब्लॉग को आप एक नया analytics account बनाकर उसको उसको analytics के साथ भी जरूर जोड़े, ताकि आप अपने ब्लॉग पर आपने वाले traffic पर नज़र रख सकें।

Search Console ओर Analytics दोनों ही Google की ही सर्विस हैं, ओर Adsense भी google की ही सर्विस है। इसलिए अगर आपका ब्लॉग इनसे जुड़ा हुआ होगा, तो इसका असर adsense से approval लेते समय जरूर पड़ेगा ओर यह आपकी approval में मदद करेगा। इसलिए आप अपने ब्लॉग की शुरुआत करते ही उसको Google analytics ओर Google search console के साथ जोड़ लें, ताकि आपको adsense approval मिलने में आसानी हो सके।

कुछ अन्य टिप्स -


1) आपको अपने ब्लॉग में Meta description, Robot.txt फ़ाइल इत्यादि जरूर add करनी चाहिए। इसके अलावा डिज़ाइन के लिए Layout में जरूरी widgets भी जरूर जोड़े, जैसे Popular posts, Contact Form, Social Follow Widgets इत्यादि।

2) आपको अपने ब्लॉग पर copy-paste पोस्ट्स से बचना चाहिए। यानि आपको किसी अन्य ब्लॉग से पोस्ट्स कॉपी करके अपने ब्लॉग पर नहीं डालनी चाहिए।

3) आपको किसी अन्य ad platform को अपने ब्लॉग पर नही लगाना चाहिए। अगर आपके ब्लॉग पर किसी अन्य ad platform के ऎड लगे हैं तो आपको approval नही मिलेगा। एडसेंस से पहले आप कोई भी अन्य ad network के लिए apply न करें।

4) आपको अपने ब्लॉग पर adult या religion violence वाले पोस्ट्स नहीं डालने चाहिए।

5) आपको अपने ब्लॉग में जरूरत से ज्यादा images नही डालनी चाहिए। ज्यादा images डालने से आपका ब्लॉग या ब्लॉग पोस्ट्स adsense friendly नहीं होगा।


तो दोस्तों, इन खाश बातों का ध्यान रखकर ओर हमारे द्वारा बताई इन टिप्स को अपनाकर आप apne adsense account ko jaldi approve करवा सकते हैं। अगर आपकी वेबसाइट या ब्लॉग हमारी बताई इन टिप्स को फॉलो करता है, तो 90% chance हैं कि आपको पहली बार में ही adsense की तरफ से approval मिल जाएगा और फिर आप अपने ब्लॉग पर adsense के ads दिखाकर पैसे कमाना शुरू कर सकते हो।

Laptop /Computer Ko Direct Shut Down/ Off Kyu Nahi Karna Chahiye – Computers Tips And Tricks In Hindi

Laptop और computer आजकल सभी के पास होते है और ये टेक्नोलॉजी जमाना है इसलिए ये जानना बहुत जरुरी है की Laptop और computer को प्रॉपर तरीके से shut downकरना क्यों जरुरी है और Laptop और computer लैपटॉप को डायरेक्ट ऑफ या shut down क्यों नहीं करना चाहिए ! डायरेक्ट shut down से क्या नुक्सान है और आपके Laptop या computer में क्या क्या दिक्कत हो सकती है ! और डायरेक्ट ऑफ करने से प्रॉब्लम क्यों आ सकती है ! 

आज मै आपको इसी बारे में बताने वाला हूँ की direct shut down या power off क्यों नहीं करना चाहिए और इसके क्या क्या नुक्सान है 

सामान्यत कोई लैपटॉप या कंप्यूटर को आप बंद करते है तो उसको प्रॉपर तरीके से shut down के आप्शन पर जा करके करते है ! सही तरीके से shut down करने का सबसे बड़ा फायदा ये है की जब भी आप लैपटॉप या कंप्यूटर को ऑफ करोगे तो सबसे पहले वो आपको आपके कंप्यूटर पर चल रही सभी डॉक्यूमेंट को save करने के लिए कहेगा क्यूंकि हो सकता है की आप किसी document को सेव करना भूल जाये तो ये आपको एक और मोका देता है ताकि आपका डॉक्यूमेंट कही ख़राब ना हो जाये और डिलीट न हो जाये ! तो डायरेक्ट शूट डाउन का ये सबसे बड़ा फायदा है 

Laptop या Computer को Direct Shut Down या Off करने के नुक्सान                           

जब भी कोई user लैपटॉप या कंप्यूटर को चलाता है तो उसको रन करने के लिए आपके laptop या computer के background में बहुत से प्रोग्राम चलते रहते है चाहे आप कोई एक ही गेम , ऑफिस या कोई video देख रहे हो लेकिन उस चीज़ को सही तरिके से चलाने के लिए आपके कंप्यूटर के बैकग्राउंड में बहुत ज्यादा प्रोग्राम चलते रहते है आप चाहे तो उन्हें आप अपने टास्क बार में जाकर डिटेल्स पर क्लिक करके देख सकते है !आप देखेंगे की आपको वहा बहुत से एप्लीकेशन चलते मिलेगे और इसी वजह से आपका लैपटॉप सही तरीके से चल रहा है और आप इस computer पर काम कर रहे है ! 
Also Read 

Smartphone Overheating क्या है और Smartphone को Heat या गर्म होने से कैसे बचाएं

लैपटॉप या कंप्यूटर में उसका ऑपरेटिंग सिस्टम हमेशा उसके हार्ड डिस्क में install होता है और आप जिस भी एप्लीकेशन को चलाना चाहते है वह RAM के माँध्यम से से चलता है और आपके स्क्रीन पर दिखाई देता है ! बहुत सारे एप्लीकेशन RAM के द्वारा हार्ड डिस्क से डाटा लाते है और आपके स्क्रीन पर दखाई देता है , इसी लिए बैकग्राउंड में बहुत से application हार्ड डिस्क से RAM के द्वारा चलते रहते है 

जब आप अपने लैपटॉप को ऑफ करते है तो कंप्यूटर RAM के द्वरा उन चलने वाले सभी एप्लीकेशन को सुचना भेजता है की अब आपका सिस्टम बंद होने वाला है आप अपनी अपीन जगह पर चले जाये और उसके बाद जितने भी एप्लीकेशन चल रहे होते है वो एक एक करके बंद होते चले जाते है और आपका कंप्यूटर सही तरीके से कुछ टाइम के बाद बंद हो जाता है 

लेकिन अगर आप अपने कंप्यूटर या लैपटॉप को सीधे ही बंद कर देते है या power को ऑफ कर देते है तो जो डाटा RAM के माध्यम से आपके कंप्यूटर पर चल रहा था उसको समय नहीं मिल पायेगा और सीधे ऑफ करने के कारण डाटा अपनी सही जगह नहीं पहुच पायेगा और वो बिच में ही रह जायेगा ! और RAM में जो डाटा रह जाता है वो डाटा लाइट चले जाने के बाद डिलीट हो जाता है ! क्यूंकि RAM एक रैंडम एक्सेस ममोरी है और उसकी खाश बात यही है की उसके power को बंद करते ही उसमे जो डाटा होता है वो डिलीट हो जाता है ! 

उसके बाद जबी कभी भी आप अपने कंप्यूटर या लैपटॉप को ओन करोगे तो उसका वो डाटा उसकी जगह नहीं मिलेगा क्यूंकि जो डाटा RAM में रह गया अब वो ख़तम हो चूका है वो डाटा अब डिलीट हो चूका है तो उसके बाद कई बार आपके कंप्यूटर की window corrupt हो जाता है और कभी कभी window रिपेयर दिखना शुरू कर देता है ! और कई केश में तो कंप्यूटर या लैपटॉप ऑन ही नहीं होता है और कंप्यूटर का window उड़ जाता है ! 

हालांकि microsoft ने डाटा के बैकअप के लिए कई और भी आप्शन दिए है लेकिन वो चीज़े हर वक़्त काम नहीं करती है आपके साथ समस्या हो सकती है ! 

 Laptop ya Computer me Direct Power Off करने से और क्या क्या दिक्कत हो सकती है -


  1.  अगर आप किसी मेमोरी कार्ड या पेंनड्राइव से डाटा को ट्रान्सफर कर रहे और अपने कंप्यूटर को सीधे ही बंद कर दिया तो हो सकता है वो आपका डाटा उड़ जाये और आपके कंप्यूटर की RAM भी ख़राब हो सकती है और cpu में भी गड़बड़ हो सकती है ! 
  2. window update के समय अगर आप सीधे कंप्यूटर को बंद कर दोगे तो हो सकता है आपकी window corrupt हो जाये ज्यादातर समय window corrupt हो जाती है ! 

तो फ्रेंड्स आप जब भी कंप्यूटर को चला रहे है तो उसको कभी भी सीधे ऑफ न करे और प्रॉपर तरीके से ही शट डाउन करे वरना आपके साथ भी ऊपर बताई हुई समस्या हो सकती है ! 
मुझे उम्मीद है की आपको ये जानकारी समझ में आ गयी होगी अगर आपका कोई और सवाल या सुझाव हो तो आप निचे कमेंट बॉक्स में जरुर बताये मै उसका जरुर जवाव दूंगा !

Android Smartphone Overheating: Problems And Solutions In Hindi

Smartphone Overheating क्या है और Smartphone को Heat या गर्म होने से कैसे बचाएं


Smartphone का गर्म होना लगभग सभी स्मार्टफोन यूजर्स की दिक्कत होती है। ख़ास करके उनके लिए, जिनके पास कम बजट स्मार्टफोन होता है। कम बजट स्मार्टफोन में Hang होने और Heat होने जैसी दिक्कत थोड़े दिन बाद ही शुरू हो जाती है। थोड़ा सा पुराना होते ही आपका स्मार्टफोन गर्म होने शुरू हो जाता है ओर फोन को इस्तेमाल करना बहुत मुश्किल हो जाता है। ऐसे बहुत से कारण होते हैं, जिनकी मदद से फोन गर्म हो जाता है।

खाश करके ज्यादातर स्मार्टफोन्स गर्मियों में ही गर्म होते हैं, क्योंकि गर्मियों में फोन के अंदर ओर बाहर का तापमान लगभग बराबर हो जाता हैं। ऐसे में फ़ोन को बाहर से ठंडक नही मिलती है और फोन गर्म हो जाता है। ज्यादातर वही स्मार्टफोन ज्यादा Hang या Overheat होते हैं, जो 10 हजार रुपये से कम की कीमत में आते हैं, क्योंकि ऐसे स्मार्टफोन का Hardware, Processor, Internal Storage ओर RAM इत्यादि कमजोर होते हैं, जिसकी वजह फोन पर थोड़ा सा भी दबाव पड़ने पर वह गर्म होने शुरू हो जाता है। कई बार तो ऐसा होता है कि स्मार्टफोन्स इतना ज्यादा गर्म हो जाता है कि फटने को हो आता है या कई बार ज्यादा गर्म होने से फोन की बैटरी फट भी जाती है। ऐसे में Smartphone overheating हर किसी स्मार्टफोन यूजर्स के लिए एक चिंता का विषय है।

अभी गर्मियां शुरू हो चुकी हैं और स्मार्टफोन गर्म होने की दिक्कत का सामना लगभग सभी स्मार्टफोन यूजर्स को करना पड़ेगा। हो सकता है कि आप भी इस सूची में शामिल हों। अगर आप भी इस परेशानी का सामना कर रहे हैं और आपका स्मार्टफोन भी Overheat होता है तो आज की इस पोस्ट में हम आपकी मदद करने वाले हैं। आज की इस पोस्ट में हम आपको बताने वाले हैं Smartphone Overheating के कुछ खाश कारणों ओर Smartphone को Heat या गर्म होने से बचाने के कुछ उपायों के बारे में, जिनको पढ़कर आपको आपके स्मार्टफोन को गर्म होने से बचाने में जरूर मदद मिलेगी। जानने के लिए हमारी आज की इस पोस्ट "Smartphone Overheating के कुछ खाश कारण ओर उसके उपाय" को ध्यान से पढ़े।

तो चलिए दोस्तों शुरू करते हैं और जानते हैं कि

Smartphone के Heat होने के क्या क्या कारण होते हैं और आप अपने smartphone को OverHeat होने से कैसे बचा सकते हैं।


Also Read :- 

Canon EOS 80D Digital SLR Camera Review: Technical Prince


Reasons Of Smartphone Overheating


फोन के गर्म होने के पीछे बहुत से कारण हो सकते हैं। कहीं स्मार्टफोन का CPU जिम्मेदार होता है तो नहीं Over Temperature. चलिए जानते हैं स्मार्टफोन्स का ज्यादा गर्म हो जाने के कुछ कारण -

इन वजहों से हीट होता है स्मार्टफोन 

1. फोन को कई घंटे तक चार्ज करना
2. चार्जिंग के दौरान कॉल करना
3. ऑनलाइन गेम खेलना
4. हॉट-स्पॉट को कई घंटे ऑन रखना
5. हमेशा ब्लूटूथ, वाई-फाई ऑन रखना

जानिए विस्तार से -

1) Smartphone Software या Processor Problem


स्मार्टफोन को सॉफ्टवेयर हर स्मार्टफोन के लिए एक सबसे जरूरी हिस्सा माना जाता है। अच्छे या बुरे स्मार्टफोन की पहचान के लिए सबसे पहले उसका प्रोसेसर ओर हार्डवेयर ही देखा जाता है। स्मार्टफोन का प्रोसेसर जितना ज्यादा अच्छा होगा, स्मार्टफोन उतना ही ज्यादा अच्छी प्रोसेसिंग वाला माना जाएगा। स्मार्टफोन का heat या गर्म होना भी उसके प्रोसेसर पर ही निर्भर करता है। अगर आपके स्मार्टफोन का प्रोसेसर कमजोर है तो आपका स्मार्टफोन जरूर Heat ओर Hang होगा, क्योंकि overusing को कमजोर सॉफ्टवेयर प्रोसेसर वाले स्मार्टफोन सपोर्ट नहीं करते।
ऐसे में सॉफ्टवेयर पर थोड़ा सा भी ज्यादा दबाव पड़ने पर आपका फोन गर्म होना शुरू हो जाएगा और आप इससे अपना काम अच्छे से नहीं कर पाएंगे व आपको इसे Cool Down करना ही पड़ेगा।

2) SmartPhone Overusing


स्मार्टफोन को जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल करना भी आपके फ़ोन के गर्म होने का कारण है। आप जितना ज्यादा फ़ोन इस्तेमाल करेंगे, फोन ज्यादा गर्म होगा। ज्यादा लंबे समय तक एक साथ फोन को इस्तेमाल करते जाना आपके स्मार्टफोन के गर्म होने का एक कारण है। ज्यादा समय तक फोन को इस्तेमाल करते जाने से फोन के प्रोसेसर पर दबाव पड़ता है और फ़ोन Heat होना शुरू हो जाता है।

3) Using Phone While Charging


बहुत से लोग फोन को चार्जिंग में लगाकर इस्तेमाल करते हैं। इसका सबसे बड़ा कारण है कि आपके स्मार्टफोन की बैटरी कम चलती होगी, या आपके यहाँ बिजली की दिक्कत होगी। ऐसे में आप अपने स्मार्टफोन से ऑनलाइन काम करते समय, इंटरनेट इस्तेमाल करते समय या Game या Movie देखते समय इसको चार्जिंग में लगाकर रखते हैं। लेकिन यह स्मार्टफोन्स को Heat करने के सबसे बड़े कारणों में से एक है। चार्जिंग के दौरान फोन को इस्तेमाल करने से फोन सबसे जल्दी गर्म होता है।

4) Malware And Viruses


फोन में वायरस आना एक आम बात है। ज्यादा इस्तेमाल करने या ज्यादा देर तक फोन को ऑनलाइन रखने से फोन में वायरस आ सकते हैं ओर फोन में वायरस आना स्मार्टफोन में कई तरह की अलग अलग समस्याओं का कारण है। स्मार्टफोन के heat या गर्म होने का कारण भी फोन में वायरस आ जाना हो सकता है। वायरस आते ही आपका स्मार्टफोन Hang होना शुरू हो जाता है और उसके प्रोसेसर पर बहुत ज्यादा दबाव पड़ने शुरू हो जाता है। ऐसे में आपका स्मार्टफोन hang होने के साथ साथ heat या गर्म भी होगा।

5) Long Time Calling


बहुत से लोग स्मार्टफोन का इस्तेमाल ज्यादा फोन कॉल करने के लिए ही करते हैं। बहुत से लोगों का फोन ज्यादा समय तक कॉलिंग में व्यस्त रहता है। ऐसे में ज्यादा देर तक फ़ोन से लगातार कॉल करना फोन को heat या गर्म करेगा। ज्यादा समय तक कॉल करते रहने से फोनबके हार्डवेयर पर दबाव पड़ेगा और फ़ोन गर्म होना शुरू हो जाएगा।

Other Reasons

  - ऑनलाइन game खेलना फोन को गर्म करने के सबसे बड़े कारणों में से एक है। अगर आप ज्यादा लम्बे समय तक लगातार online game खेलेंगे, तो आपका फोन जरूर Heat या गर्म होगा।

  - फ़ोन में नेटवर्क की दिक्कत होने से भी आपका फोन गर्म हो सकता है। फ़ोन में नेटवर्क आते जाते रहने से फोन पर ज्यादा दबाव पड़ेगा और फोन गर्म होगा।

  - फोन में ज्यादा समय तक इंटरनेट चालू रखने से भी आपका फोन गर्म होता है। ज्यादा समय तक ऑनलाइन रहना इसका मुख्य कारण है।

  - Background apps या फोन में मौजूद apps का background में चलते रहना फ़ोन को गर्म करने के मुख्य कारणों में से एक माना जा सकता है।

  - फोन में Case या Protect Cover इस्तेमाल करना भी फोन के गर्म होने का एक कारण हो सकता है, क्योंकि इनकी वजह से फोन को उचित हवा नही मिल पाती और फोन के अंदर की गर्मी बाहर नहीं निकल पाती।

इसके अलावा, फोन के हीट होने की कुछ वजह ऐसी भी होती हैं जिन्हें यूजर्स नहीं जानते।

1. सॉफ्टवेयर का अपडेट नहीं होना
2. फोन की मेमोरी फुल हो जाना
3. लगातार रन करने वाले ऐप्स
4. लाइव स्ट्रीमिंग या ऑनलाइन म्यूजिक
5. बैटरी का पुराना हो जाना

तो ये थे कुछ खाश कारण या Reasons जिसकी वजह से आपका स्मार्टफोन overheat होता है। अगर आपका smartphone भी Heat या गर्म होता है तो आपको इन कारणों के बारे में एक बार जरूर सोचना चाहिए। चलिए अब जानते हैं कि smartphone overheating को कैसे रोकें या अगर स्मार्टफोन गर्म हो जाता है तो इसका क्या उपाय करें और Overheating को कैसे रोकें।

Smartphone को Heat (गर्म) होने से कैसे बचाएं


अगर आपका स्मार्टफोन भी इस्तेमाल के वक़्त जरूरत से ज्यादा गर्म हो जाता है तो इसको रोकने के लिए हम यहाँ आपको कुछ खाश Tips या उपाय बता रहे हैं, जिनको अपनाकर आप Smartphone Overheating को रोक या कम कर सकते हैं -

1) Over temperature में फ़ोन को इस्तेमाल ना करें


जैसा कि आप जानते हैं कि फोन को over temperature या गर्मी में ज्यादा इस्तेमाल करने से इसका CPU heat या गर्म हो जाता है। ऐसा ज्यादा सिर्फ गर्मियों में ही होता है। इसलिए आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए और अपने फोन को ज्यादा गर्मी वाली जगह पर इस्तेमाल नहीं करना चाहिए या कम इस्तेमाल करना चाहिये।

2) Charging के दौरान फोन इस्तेमाल न करें


Charging के दौरान फोन इस्तेमाल करना भी इसके गर्म होने के सबसे बड़े कारण में से एक है। ज्यादातर लोग फोन को चार्जिंग में लगाकर इस्तेमाल करते हैं।अगर आप भी ऐसा करते हैं तो आपको ऐसा करने से बचना चाहिए और फोन को चार्ज में लगाकर ज्यादा समय तक इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। फोन को चार्जिंग में लगाकर सिर्फ तभी इस्तेमाल करें जब आपको इसकी ज्यादा जरूरत हो। Charging के दौरान फ़ोन को इस्तेमाल करने से आपके फ़ोन के CPC Temperature बहुत ज्यादा दबाव पड़ता है

3) फोन को Switch Off करें


अगर आपका फोन ज्यादा गर्म हो जाता है तो आपको अपने फोन को एक बार थोड़े समय तक switch off कर देना चाहिए। इससे इसके टेम्परेचर में गिरावट आएगी। सामान्यतः फोन का तापमान 35° से 45° तक सही होता है और ज्यादा नुकसानदेह नहीं होता, लेकिन अगर आपके फोन का तापमान 45° से ज्यादा हो जाता है तो आपको इसे cool करना चाहिए। आप फोन को cool करने के लिए इसको थोड़ी देर स्विच ऑफ कर सकते हैं।

4) RAM ओर Internal Storage को फ्री रखें


RAM ओर Internal Storage ज्यादा भर जाने से फोन के सॉफ्टवेयर या प्रोसेसर पर ज्यादा दबाव पड़ता है। ऐसा ज्यादातर कम RAM ओर Storage वाले स्मार्टफोन्स या सस्ते स्मार्टफोन्स में होता है। प्रोसेसर पर दबाव पड़ते ही स्मार्टफोन heat या गर्म होना शुरू हो जाता है। इसलिए अगर अगर आपके स्मार्टफोन में रैम ओर इंटरनल स्टोरज कम है तो आपको इसको ज्यादा नहीं भरना चाहिए। जितना सम्भव ही सके आपको इसको 50% या 60% तक ही इस्तेमाल करना चाहिए। इससे आपका फोन गर्म भी कम होगा और Hang भी नहीं होगा।

5) Smartphone Cooling Apps को इस्तेमाल करें


अगर आपका स्मार्टफोन ज्यादा गर्म होता है तो आपको अपने स्मार्टफोन में कुछ Cooling Apps, जैसे - Clean Master ओर Cooling Master इत्यादि को रखना चाहिए। ये apps फोन के heat होने पर आपको सूचित करती है और फ़ोन को ठंडा करने और CPU पर दबाव डालने व बैकग्राउंड में चलने वाली apps को close करती हैं। इसलिए आपको इन apps को अपने फोन में install रखना चाहिए और फोन के गर्म होने पर इनकी मदद से समय समय पर फोन को Cool down करते रहना चाहिए। इनसे आपको फोन को ज्यादा गर्म होने से रोकने में मदद मिलेगी।


Other Solutions


  - आपको wi-fi व hotspot इत्यादि को ज्यादा समय तक चालू नहीं रखना चाहिए।

  - अगर आप ऑनलाइन गेम खेलते हैं तो आपको ज्यादा समय तक ऑनलाइन गेम नहीं खेलना चाहिए। इससे फोन गर्म होना शुरू ही जाता है।

  - अगर आपका फोन ज्यादा गर्म हो गया है और आप फोन पर Phone Cover इस्तेमाल करते हैं तो आपको इसको हटा देना चाहिए, क्योंकि कवर फोन की गर्मी को बाहर नहीं निकलने देता है।

  - फ़ोन में ज्यादा इस्तेमाल करने से बैकग्राउंड ऍप्स ज्यादा हो जाते हैं, जिससे फोन हैंग होने के साथ साथ गर्म भी होने लग जाता है क्योंकि इनसे फ़ोन के प्रोसेसर पर असर पड़ता है। इसलिए आपको समय समय पर फोन के बैकग्राउण्ड में चलते रहने वाली ऍप्स को close करते रहना चाहिए।

  - ज्यादातर लोग फोन के brightness को Full रखते हैं या Auto brightness को चालू रखते हैं। लेकिन यह भी फोन में हीटिंग उत्पन्न करता है। इसलिए आपको इससे बचना चाहिए और फोन का ब्राइटनेस कम रखना चाहिए।

तो दोस्तों, ये थे Smartphone Overheating के कुछ कारण ओर उसके उपाय। आपके स्मार्टफोन में भी हीटिंग प्रॉब्लम है तो आप इन उपायों या Tips को अपनाकर अपने स्मार्टफोन की Heating problem को दूर या कम कर सकते हैं।
इस जानकारी में बस इतना ही। आपको यह जानकारी कैसी लगी हमें जरूर बताएं ओर नीचे दिए गए Share buttons पर क्लिक करके इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें, ताकि उनकी भी मदद हो सके।

ऐसी ही अन्य जरूरी ओर मददगार Tech जानकारियों के लिए जुड़े रहिये Technical Prince वेबसाइट के साथ ओर किसी भी तरह की Tech help या जानकारी के लिए हमें अपना सवाल नीचे दिए गए Comment Box के माध्यम से जरूर करें।

Technology


Popular

;