कम कीमत में अपनी खुद की वेबसाइट या ब्लॉग बनवाने, वेबसाइट डिज़ाइन करवाने व प्रमोशन के लिए सम्पर्क करें

:- 7014337730 (Prince Vaishnav)
;

Breaking

Showing posts with label Tips and Tricks. Show all posts
Showing posts with label Tips and Tricks. Show all posts

11 May 2018

इस तरह चेक करे अपने कंप्यूटर की कुछ महत्वपूर्ण डिटेल्स

नमस्कार दोस्तों, आज हम इस आर्टिकल में जानेंगे की.. अपने कंप्यूटर या लैपटॉप की कुछ बहुत ही महत्व्पूर्ण जानकारी कैसे चेक करते है। एक सिंपल ट्रिक से ये सब बहुत ही आसानी से चेक कर सकते है। इस ट्रिक्स की जानकारी सभी संघनक यूजर को होनी ही चाहिए।
हम कंप्यूटर या लैपटॉप चलाना तो सिख जाते है, लेकिन हमें कंप्यूटर के सिस्टम टूल्स के बारे में कुछ भी जानकारी नहीं होती। जब कोई हमारा दोस्त हमारे ऑफिस या फिर घर पर आता है, उस समय हम कंप्यूटर पर कुछ काम कर रहे होते है, तब वो अचानक पूछ लेता है की, भाई इस कंप्यूटर में Ram का क्या साइज है? Ram कितना Gb है ?
उस समय हमें अगर मालूम है तो फिर ठीक है, अगर नहीं मालूम तो हम इस छोटी सी ट्रिक्स से पता कर सकते है। इस ट्रिक्स से हम Ram ही नहीं और भी बहुत कुछ चेक कर सकते है। इस ट्रिक्स से निचे दिए हुए सभी सिस्टम चेक कर सकते है।

  • Windows edition➛ Service pack
  • System
  • Model
  • Processor
  • Ram
  • Driver pack
  • Workgroup setting
  • Windows activation
यह सब एक छोटी ट्रिक्स मे ही आपको पता चल जाएगा। बहोत सारे लोगो को ये सब पता नही होता है, इसीलिए ये ट्रिक्स उनके बहोत ही काम मे आएगी। आइये देखते है कैसे करे चेक ये सब सिस्टम टूल्स !
स्टेप फॉलो करे :
  1. Go to My computer
  2. Click on right butten
  3. Click on last option propereties
  4. Check on your computer screen, your computer’s details

आप इस ट्रिक्स से अपने कंप्यूटर की बहोत कुछ जानकारी हासिल कर सकते है। और वो भी सिर्फ़ 10 सेकेंड मे। दोस्तों मेरी जानकारी आपको अगर अच्छी लगे तो प्लीज कमेंट बॉक्स में कमेंट जरूर कीजिये।
.

3 May 2018

Screen Pinning क्या है और मोबाइल मे Screen Pinning को कैसे Enable करे Screen Pinning के फायदे Mobile Tips Hindi

screen pinning क्या है और जानिए screen pinning  के फायदे

फ़्रेंड्स आजकल हर इंसान के पास smartphone है और smarthone खरीदने का ग्राफ तेज़ी से बढ़ता ही जा रहा है ! लेकिन जैसे जैसे technology advance तरीके से आगे बढ़ रही है  उसके साथ साथ हीmobiles मे भी बहुत नयी नयी  चिजे दिन परतीदिन  आ रही है !इस कारण से बहुत से लोग कुछbasic चीजों के अलावा कुछ मज़ेदार और बेस्ट features का use ही नहीं कर पाते है ! उसी लिए आपको आज में  आपको मोबाइल के एक एडवांस features के बारे में बता ऊंगा जो आपको काफी पसंद आएगा !

जिस features के बारे मे मै आपको बता ऊंगा  उसका नाम है – Screen Pinning

तो चलिये जानते है की mobile मे Screen Pinning क्या है और screen pinning को मोबाइल मै कैसे enable करे !!

# 1. screen pinning क्या है—

Smartphone आने के बाद से mobile user अब अलग अलग Tab को ओपन कर सकता है !भांति भांति के apps और settings को अलग अलग tab मे ओपन कर सकता है  और उनको use कर सकता है !

तो जब भी आप कोई screen के tab को USE कर रहे हो और आप चाहते है की आपने जिस tab कोopen कर रखा है वही open हो और बाकी कोई भी apps या tabs उस समय न open हो  इसके लिए आपको मोबाइल मे screen pinning की जरूरत होगी !

हर mobile मे पहले से ही screen pinning का option आता है  और कोई भी इससे  use करना चाहते है तो उसे setting मे जाकर enable कर सकते हो !!

इस प्रकार  जैसे ही आप screen pinning को ऑन करेंगे तो उसके बाद आप अपनी मर्ज़ी से किसी भी स्क्रीन को पिन कर सकते है !

# 2.Screen pinning को मोबाइल मे केसे enable करे:-


हर SMARTPHONE मे screen pinning पहले से bydefault आता है  उसको उपयोग मे लाने के लिए आपको इसे enable करना होता है ! तो जानते है की screen pinning को कैसे enable करे

  • Step 1  सबसे पहले mobile setting मे जाए !
  • Step 2  उसके बाद आप security मे जाए !
  • Step 3  security मे आपको नीचे की तरफ screen pinning का option दिखाई देगा !
  • Step 4  अब आपको screen pinning को एनेब्ल/ऑन  कर देना है ! इस प्रकार आपकोsecreen pinning ऑन  हो जाएगा !

# 3. screen pinning को मोबाइल मे कैसे use करे


आप जैसे ही screen pinning को ऑन कर देंगे उसके बाद  आप कभी भी screen pinning को useकर सकते है !
स्क्रीन पिननिंग को काम मे लेने के लिए सबसे पहले आपको अपने मोबाइल की कोई भी tab कोopen करना है  जैसे आप youtube,chrome, music आदि tab खोलते है ! और अब आपको अपने मोबाइल के left या right मे हो tab को remove करना का option आता है  या ram clear का ऑप्शन होता है उसस पर दबाये !
 जिसके बाद आपको इस फोटो की तरह दिखाई देगा जिसमे आपको एक पिन जैसे option दिखेगा । जैसे ही आप उस पर click करेंगे  आपकी वो tab अब pinned हो जाएगी  और उसके बादआप  कोई और tab नहीं खोल पाएंगे !

अब इसे हटाने के लिए आपको back button को कुछ देर के लिए प्रैस करना है और उसके बाद आप मोबाइल लोक स्क्रीन पर आ जाएंगे और फिर अपने मोबाइल को उसे कर सकते है !

# 4. Screen pinning के फायदे जो आपको जरूर जानने चाहिए


फ़्रेंड्स  screen pinning एक छोटी सी  सेटिंग है लेकिन इसका फाइदा बहुत बड़ा है और आप भी इस फायदे का use कर सकते है तो जानिए कैसे ?

मान लीजिये किसी ने आपको मोबाइल call करने के लिए मांगा  और आपको शंका है की ये कॉल करने के बाद या कॉल करने से पहले आपके मोबाइल मे कुछ न कुछ जरूर देखेने की कोसिस करेंगा जो की एक आम सी बात है की आजकल लोगो कामोबाइल देखना भी बड़ी बात है क्यूंकी हर इंसान उसमे अपनी कुछ न कुछ private चिजे  जरूरु रखता है ! अगर आपके mobile भी ऐसी कोई चीज़ है जो आप चाहते है की वो इंसान न देख सकते जिसने आपसे कॉल के mobile मांगा है और आप उस इंसान को मना भी नहीं कर सकते है तो इस स्थितती मे sreen pinning आपके इस प्रोब्लेम को बहुत ही आसानी से सॉल्व कर देगी !

 बस आपको अब mobile मे जाकर केवल कॉलिंग वाले tab या जिस को जो इंसान use करना चाहता है उसको आप screen pinned कर दे उसके बाद उसको मोबाइल दे अब वो आपकी मोबाइल की कोई दूसरी चीज़ को नहीं देख सकता केवल उस pinned किए हुए app को ही use कर सकता है  और वो कोसिस भी करेगा तो सीधे मोबाइल लोक स्क्रीन पर आ जाएगा और वो स्क्रीन नहीं खोल सकता है !

तो इस प्रकार आप screen pining को अपने security के लिए अपने काम मे ले सकते है !
फ़्रेंड्स मुझे उम्मीद है की आपको ये जानकारी अछि लगी होगी और आपको पसंद भी आयी होगी और अगर आपका कोई सुझाव और query होतो आप नीचे कमेंट करके जान सकते है !

30 Apr 2018

Adsense Account Ko Jaldi Approve Kaise Karwaye Kuch Khash Tips

अपने Adsense Account को जल्दी Approve कैसे करवाएँ: Adsense account को जल्दी approve कराने के लिए कुछ खाश टिप्स


Blogging ऑनलाइन पैसे कमाने का सबसे अच्छा तरीका है। अगर आप Blogging के बारे में अच्छी तरह से जानते हैं और आपका ब्लॉग प्रसिद्ध हो गया है व आपको अच्छा traffic मिलने लगा है तो आप अपने ब्लॉग से पैसे कमाना शुरू कर सकते हैं। लेकिन Blog या Blogging से पैसे कमाने के लिए आपके पास Adsense Account होना जरूरी है। बिना एडसेंस एकाउंट Blogging से पैसे कमाना ज्यादा सम्भव नहीं है ओर आज के समय मे Blogging के क्षेत्र में Competition इतना ज्यादा बढ़ गया है कि अपने ब्लॉग को प्रसिद्ध करना और फिर Google Adsense से Approval लेना बिल्कुल भी आसान नहीं है।

Adsense एक ऐसा जरिया है जिसकी मदद से आप अपने blog से अच्छा पैसा कमा सकते हैं। सिर्फ ब्लॉग ही नही Youtube से भी आप adsense की मदद से पैसे पैसे कमा सकते हैं। लेकिन Blogging से कमाने के लिए आपको पहले adsense से approval लेना पड़ता है ओर अब adsense से approval मिलना बहुत ही कठिन काम है। ज्यादातर नए ब्लोग्गेर्स को एडसेंस से अप्रूवल नही मिलता है और उनकी एडसेंस एप्पलीकेशन disapprove हो जाती है। adsense application disapprove होने के पीछे बहुत से कारण होते हैं। ऐसी बहुत से गलतियां नए ब्लॉगर्स करते हैं, जिसकी वजह से उनको adsense की तरफ से approval नहीं मिल पाता है।

अगर आप भी ऐसे bloggers में शामिल हैं और आपको भी काफी लंबे समय से एडसेंस का approval नही मिल पा रहा है तो आज इस पोस्ट में हमारे द्वारा बताई गई कुछ tips हैं जो आपको adsense approval लेने में मदद कर सकती हैं। इस पोस्ट में हमारी बताई इन टिप्स को अपनाकर आप बहुत ही जल्द अपना adsense account approve करवा सकते हैं या आपकी adsense application disapprove नही होगी। जानकारी के लिए इस पूरी पोस्ट को ध्यान से पढ़े और अपने ब्लॉग को adsense से approval लेने के लायक बनाएं।

तो चलिए दोस्तों, शुरू करते हैं और जानते हैं कि Adsense Account Ko Jaldi Approve Kaise Karwaye.



ब्लॉग/वेबसाइट को अच्छे से सेटअप करें


Adsense के लिए सबसे ज्यादा जरूरी होता है blog को अच्छी तरह से Setup करना। अगर आपको जल्दी Adsense approval चाहिए तो आपको अपनी website या blog के design पर सबसे ज्यादा ध्यान देना होगा। सबसे पहले आपको अपने blog के लिए कोई अच्छी सी template चुननी चाहिए, जो SEO Friendly, Adsense Friendly, Mobile Friendly ओर पूरी तरह से responsive हो। इसके लिए बहुत सी free टेम्पलेट्स उपलब्ध हैं। आप चाहो तो कोई अच्छी सी premium template भी खरीद सकते हैं। उसके बाद उस template को अच्छी तरह सेटअप या डिज़ाइन करें। आपको सबसे ज्यादा Blog के Home page के डिज़ाइन पर ध्यान देना होगा। home page जितना ज्यादा अच्छा दिखेगा, adsense approval मिलने के उतने ही ज्यादा chance होंगे। इसके लिए आप Menu Bar, Social follow Button, Blog Header (Logo) categories, stylish footer इत्यादि पर खाश ध्यान देना होगा और इनको अच्छे से सेटअप करना होगा।
Home page को जितना हो सके simple व fast loaded रखें। इसके अलावा पोस्ट में social share buttons ओर Author Box भी जरूर लगाएं। यह तो बात हुई layout की। आपको template coding में footer credits, attribution इत्यादि को भी हटा देना चाहिए व वेबसाइट में popup लगाने से बचना चाहिए। इन खाश बातों का ध्यान रखकर आप अपनी वेबसाइट को अच्छे से सेटअप कर सकते हैं, जिसको adsense अच्छी तरह से सपोर्ट करेगा ओर आपको approval मिलने के chances बढ़ जाएंगे।


अलग Blog टॉपिक चुनें


ब्लॉग टॉपिक या विषय ब्लॉग के कामयाब होने व adsense से जल्दी approval मिलने के लिए बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण कहा जा सकता है। शायद आपको इस बात पर यकीन नहीं होगा, लेकिन ज्यादातर adsense application सिर्फ ब्लॉग के topic की वजह से ही disapprove कर दिए जाते हैं। ज्यादातर नए bloggers अपने ब्लॉग की शुरुआत Technology या Blogging से सम्बंधित Topics से ही करते हैं। ऐसे 10-15% लोग ही होंगे तो technlogy से हटकर अपने ब्लॉग की शुरुआत करते हैं।

आज के समय में टेक्नोलॉजी से सम्बंधित बहुत ज्यादा ब्लॉग हो गए हैं, इसलिए adsense अब technology से सम्बंधित ज्यादा blogs को approval नहीं देता, या सिर्फ उन्हीं को देता है जो बहुत ही कम समय में ज्यादा प्रसिद्ध हो गए हैं। एसलिए अगर आपका blog भी Technology या Blogging से सम्बंधित जानकारियों के लिए है तो आपको adsense approval मिलना बहुत ही मुश्किल काम है। इसलिए आपको जल्दी adsense approval लेने के लिए इन topics से हटकर कोई दूसरे topic को चुनना चाहिए। आपको Business, Study, Motivation या E-commerce से सम्बंधित topic पर अपने ब्लॉग की शुरुआत करनी चाहिए और इन्ही topics पर अपनी शुरुआती पोस्ट्स लिखनी चाहिए। अगर आपका ब्लॉग Technology या Blogging के topic से हटकर है, तो आपको 99% chance एडसेंस अप्रूवल मिलने के होते हैं। इसलिए आप शुरुआत में इन topics पर ही blog की शुरुआत करें और blogging करें। जब आपको adsense का approval मिल जाये तब आप अपने topic को बदलकर अपनी पसंद के टॉपिक पर posts लिखना शुरू कर दें।


अच्छी और मददगार पोस्ट्स लिखें


ब्लॉगिंग में कामयाब होने के लिए posts सबसे महत्वपूर्ण होती हैं। बिना पोस्ट्स के किसी भी तरह से ब्लॉगिंग में कामयाबी हासिल नही की जा सकती। अगर आप जल्दी एडसेंस approve चाहते हैं तो आपको अपने ब्लॉग पर कम से कम 20 पोस्ट्स ऐसी लिखनी होंगी, जो रीडर्स को पसंद आये ओर उनपर अच्छा traffic मिले। आपको पोस्ट्स लिखते वक्त Post SEO पर भी ध्यान देना होगा। पोस्ट में internal links, photos, Categories व description इत्यादि जरूर जोड़े व पोस्ट्स में जितने ज्यादा हो सके, अच्छे अच्छे keywords इस्तेमाल करें। इससे आपके ब्लॉग की पोस्ट प्रोफेशनल बनेगी ओर यूज़र्स को आकर्षित करेगी व search engine में भी रैंक करेगी।
आपको अगर एडसेंस जल्दी approve चाहिए तो कम से कम 20 पोस्ट्स जरूर लिखे जो हर पोस्ट 1000 वर्ड्स से ज्यादा की हो। इससे वह पोस्ट ओर आपका ब्लॉग adsense ready बनेगा और adsense approval मिलने के chance बढ़ जाएंगे।


Custom Domain Name को ब्लॉग पर लगाएं


ज्यादातर नए ब्लॉगर्स blogging की शुरुआत में फ्री domain name से ही अपने blog की शुरुआत करते हैं और फिर उसी डोमेन नेम से ब्लॉगिंग करते रहते हैं। यह बात गलत होती है। free domain name से आपका ब्लॉग प्रोफेशनल नही लगता है और यह google adsense के साथ साथ users को भी पसंद नही आता है। ऐसे में आपके ब्लॉग की कीमत भी कम हो जाती है और adsense के लिए आवेदन लगाने के बाद approval के समय google adsense इसको इग्नोर कर देता है और ऐसे ब्लोग्स को approval नही देता।

इसलिए हमेशा ध्यान रखें कि आपको ब्लॉगिंग की शुरुआत में ही कोई अच्छा सा ओर users को पसंद आने वाला domain name ख़रीदे ओर उसको ब्लॉग की शुरुआत में ही ब्लॉग के साथ लगा दें। domain name ऐसा खरीदें जो किसी प्रसिद्ध ब्लॉग या वेबसाइट के जैसा हो। आप चाहें तो अपने नाम का domain name भी रजिस्टर कर सकते हैं। आप domain name लेने के लिए Godaddy या Bigrock इत्यादि domain name providers को चुन सकते हैं ओर यहाँ से अपने पसंद का डोमेन नेम लेकर व अपने ब्लॉबके साथ जोड़कर अपने ब्लॉग को प्रोफेशनल ब्लॉग बना सकते हैं। ध्यान रखें कि एक बार ब्लॉग पर डोमेन नेम लगाने के बाद उसको बार बार बदलें नही। पहली बार लगाए डोमेन नाम को ही हमेशा रखें।


अपने ब्लॉग के लिए Pages बनाएं


Pages बनाना किसी भी ब्लॉग के लिए सबसे जरूरी काम होता है और यह adsense approval में भी आपके बहुत ज्यादा काम आता है। इसलिए अपने ब्लॉग के लोए अपने अलग और अच्छे व जरूरी pages बनाएं। जरूरी pages में आप About Us का page, Contact Us, Privacy Policy, Terms and Conditions इत्यादि सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होते हैं जिनको किसी भी ब्लॉग में लगाना या बनाना सबसे ज्यादा जरूरी कामों में से एक कहा जा सकता है।

आप इन pages को अपने ब्लॉग में header या footer में जरूर जोड़ें ताकि रीडर्स को आपके बारे में ओर आपकी वेबसाइट की terms इत्यादि के बारे में पता चल सके। ये pages googel adsense का approval लेने में भी काम आते हैं। जिन blogs के ऐसे pages नहीं होते हैं या blog के साथ जोड़े हुए नही होते हैं, उनको adsense approval मिलने की सम्भावना बहुत कम होती है। इसलिए इस बात पर भी ध्यान दें और अपने ब्लॉग के लिए जरूरी pages भी जरूर बनाएं।


6 Months Policy


सामान्यतः google की adsense account बनाने के लिए भारत में एक पालिसी भी है कि आपका ब्लॉग या डोमैन नाम कम से कम 6 महीने पुराना होना चाहिए। 6 महीने से पहले आप adsense के लिए apply नहीं कर सकते और अगर आप इसके लिए करते हैं तो आपको approval नहीं मिलता। इसलिए google की इस policy का भी ध्यान रखें और ब्लॉग के 6 महीने पूरे होने के बाद ही adsense के लिए apply करें। फिर आपको एडसेंस से approval मिलने के chances बहुत ज्यादा होते हैं। google की यह policy सबसे ज्यादा उनके लिए लागू होती है, जिनका ब्लॉग Blogger या Blogspot होता है। wordpress पर यह नियम नही है ओर wordpress पर आप 6 महीने होने से पहले भी एडसेंस के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

वैसे यह पॉलिसी ज्यादा मायने नहीं रखती है। अगर आपने अपने ब्लॉग को अच्छी तरह से सेटअप किया हुआ है, आप ब्लॉग पर रोजाना 1 या 2 पोस्ट्स लिखतें हैं और आपको रोजाना अच्छा traffic (500+ visitors) मिलते हैं तो आप 6 महीने से पहले भी एडसेंस के लिए apply कर सकते हो या Google आपको 6 महीने से पहले भी एडसेंस के लिए आवेदन करने के लिए eligible कर देता है। इसमें यह समय पॉलिसी ज्यादा मायने नहीं रखती। मेरा ब्लॉग सिर्फ 1 महीने में ही adsense के लिए apply करने के लिए eligible हो गया था और मुझे एडसेंस के लिए apply करने के बाद मात्र 10 दिन में ही adsense approval मिल गया था। इसलिए यह policy ज्यादा मायने नही रखती, आपकी मेहनत ज्यादा मायने रखती हैं।


Search Console और Analytics से ब्लॉग को जोड़े


अब सबसे अन्तिम जरूरी काम आता है अपने ब्लॉग के लिए अलग Search console ओर Analytics एकाउंट बनाना और उसको ब्लॉग के साथ जोड़ना। यह काम भी बहुत जरूरी कहा जा सकता है। इससे आपके ब्लॉग को जल्दी Rank होने में भी मदद मिलती है व आपका ब्लॉग एक प्रोफेशनल ब्लॉग भी बनता है और यह आपकी adsense approval दिलवाने में भी बहुत ज्यादा मदद करता है। अगर आपका ब्लॉग search console के साथ जुड़ा हुआ नही होगा तो आपको अपने ब्लॉग पर traffic नही मिल पाएगा ओर आपका ब्लॉग google सर्च में नहीं आएगा। इसलिए उसको search console से साथ जरूर जोड़े व उसपर sitemap भी जरूर अपलोड करें। इसके अलावा अपने ब्लॉग को आप एक नया analytics account बनाकर उसको उसको analytics के साथ भी जरूर जोड़े, ताकि आप अपने ब्लॉग पर आपने वाले traffic पर नज़र रख सकें।

Search Console ओर Analytics दोनों ही Google की ही सर्विस हैं, ओर Adsense भी google की ही सर्विस है। इसलिए अगर आपका ब्लॉग इनसे जुड़ा हुआ होगा, तो इसका असर adsense से approval लेते समय जरूर पड़ेगा ओर यह आपकी approval में मदद करेगा। इसलिए आप अपने ब्लॉग की शुरुआत करते ही उसको Google analytics ओर Google search console के साथ जोड़ लें, ताकि आपको adsense approval मिलने में आसानी हो सके।

कुछ अन्य टिप्स -


1) आपको अपने ब्लॉग में Meta description, Robot.txt फ़ाइल इत्यादि जरूर add करनी चाहिए। इसके अलावा डिज़ाइन के लिए Layout में जरूरी widgets भी जरूर जोड़े, जैसे Popular posts, Contact Form, Social Follow Widgets इत्यादि।

2) आपको अपने ब्लॉग पर copy-paste पोस्ट्स से बचना चाहिए। यानि आपको किसी अन्य ब्लॉग से पोस्ट्स कॉपी करके अपने ब्लॉग पर नहीं डालनी चाहिए।

3) आपको किसी अन्य ad platform को अपने ब्लॉग पर नही लगाना चाहिए। अगर आपके ब्लॉग पर किसी अन्य ad platform के ऎड लगे हैं तो आपको approval नही मिलेगा। एडसेंस से पहले आप कोई भी अन्य ad network के लिए apply न करें।

4) आपको अपने ब्लॉग पर adult या religion violence वाले पोस्ट्स नहीं डालने चाहिए।

5) आपको अपने ब्लॉग में जरूरत से ज्यादा images नही डालनी चाहिए। ज्यादा images डालने से आपका ब्लॉग या ब्लॉग पोस्ट्स adsense friendly नहीं होगा।


तो दोस्तों, इन खाश बातों का ध्यान रखकर ओर हमारे द्वारा बताई इन टिप्स को अपनाकर आप apne adsense account ko jaldi approve करवा सकते हैं। अगर आपकी वेबसाइट या ब्लॉग हमारी बताई इन टिप्स को फॉलो करता है, तो 90% chance हैं कि आपको पहली बार में ही adsense की तरफ से approval मिल जाएगा और फिर आप अपने ब्लॉग पर adsense के ads दिखाकर पैसे कमाना शुरू कर सकते हो।

Technology


Popular

;