कम कीमत में अपनी खुद की वेबसाइट या ब्लॉग बनवाने, वेबसाइट डिज़ाइन करवाने व प्रमोशन के लिए सम्पर्क करें

:- 7014337730 (Prince Vaishnav)
;

Breaking

Showing posts with label camera. Show all posts
Showing posts with label camera. Show all posts

30 Apr 2018

Canon EOS 80D Digital SLR Camera Review: Technical Prince

नमस्कार दोस्तों। Welcome to Technical Prince

दोस्तों आज की इस पोस्ट में हम बात करने वाले हैं Canon के EOS 80D डीएसएलआर कैमरा के बारे में। इस पोस्ट में हम इस कैमरा के बारे में बात करेंगे कि यह कैमरा कैसा है, इसके क्या क्या खाश फ़ीचर्स है और इंडिया में इसकी कीमत क्या है।

Canon EOS 80D एक बहुत ही पॉवरफुल DSLR कैमरा है। खाश तौर पर यह उन लोगों के लिए एक बहुत ही अच्छा कैमरा है जो नॉर्मल वीडियोग्राफी करते हैं, जैसे - Youtube Vloggers हैं या Self Video Creators हैं। इसमें आपको बहुत ही अच्छे फीचर्स मिलते हैं और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म्स के लिए वीडियो बनाने के लिए यह आपकी हर जरूरत को पूरा करने में सक्षम है। Youtubers के लिए DSLR की श्रेणी के कैमरों में यह सबसे शानदार कैमरा है। 
चलिये जानते हैं इसके बारे में -

Canon EOS 80D Review in Hindi -


Canon EOS 80D इसके पिछले वेरिएंट EOS 70D का लेटेस्ट अपडेट है। इसमें कंपनी ने EOS 70D के मुकाबले कुछ ज्यादा इम्प्रोवमेंट्स किये हैं। यह Canon की तरफ से एक मिड रेंज कैमरों की श्रेणी में आता है। Canon का यह कैमरा 24.2 MP लैंस के साथ आता है और इसमें बहुत ही दमदार फीचर्स मिलते हैं। इसमें (APS-C) CMOS सेंसर दिया गया है जो आपको शानदार बड़ी रेसोलुशन की पिक्चर्स लेने में मदद करता है। इसकी प्रोसेसिंग बहुत ही फ़ास्ट है ओर क्वालिटी भी शानदार है। अगर आपको इसकी सेटिंग्स की पूरी जानकारी हो, तो आप इसकी कैमरा पिक्चर क्वालिटी को ओर ज्यादा बेहतर बना सकते हैं।

अगर फ़ीचर्स की बात की जाए तो यह कैमरा 24.2 MP लैंस के साथ आता है। उच्च क्वालिटी ओर पिक्चर रेसुलशन के लिए इसमें APS-C, CMOS सेंसर दिया गया है। इसमें DIGIC 6 इमेज प्रोसेसर दिया गया है जो इमेज क्वालिटी ओर प्रोसेसिंग स्पीड को शानदार बनाता है। 
इसमें आपको 3 इंच की LED टच स्क्रीन डिस्प्ले मिलती है जिसको आप चारों तरफ राउंड कर सकते हैं। यह 1× ऑप्टिकल ज़ूम ओर 10× डिजिटल ज़ूम को सपोर्ट करता है वहीं 8 इसकी मैक्सिमम शटर स्पीड 30 सेकंड है और मिनिमम शटर स्पीड 00000000.0001 सेकंड है। अगर आप इसमें कंटिन्यू शूट करते हैं तो यह आपको 7 फ्रेम्स प्रति सेकंड दे सकता है। इसका हाई-स्पीड 7.0 कंटिन्यू शूटिंग फ़ीचर आपको सारा एक्शन शूट करने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें Auto Focus, HDR, Time-Lapse Movie, Creative Filter Options, Anti-Flicker, Dual Pixel CMOS जैसे फ़ीचर्स इसको ओर ज्यादा खाश ओर बेहतर बनाते हैं।


इसमें लिथियम इयोन (Lithium Ion) बैटरी आती है, जो 1080 mAh की है। यह आपको 2 से 3 घंटे तक लगातार वीडियो शूट करवा सकती है। Canon EOS 80D वजन में काफी हद तक हल्का आता है। इसकी बॉडी 635 ग्राम की आती है।
इससे आप 1080/60p फुल एचडी क्वालिटी में वीडियो शूट कर सकते हैं। वीडियोग्राफी के अलावा यह फोटोग्राफी में भी आपको अच्छा परिणाम देता है।

अन्य खाश ओर इम्पोर्टेन्ट फ़ीचर्स की बात की जाए तो बिल्ट-इन वाईफाई का फ़ीचर्स भी काफी मददगार है। इससे आप अपनी शूट की गई मूवीज ओर फोटोज़ को अपनी कॉम्पबल डिवाइस पर ट्रांसफर कर सकते हैं या सोशल मीडिया पर शेयर कर सकते हैं। इसके अलावा इसका बिल्ट-इन NFC फीचर भी काफी मददगार है। यह आपके कैमरा को आपके कम्पेबल एंड्रॉयड डिवाइस ओर कैनन प्ले स्टेशन CS100 के जैसे के साथ सिम्पल ओर आसानी से पेअर होने में मदद करता है।


दोस्तों, अगर बात की जाए Canon EOS 80D कैमरे की कीमत की तो यह आपको Amazon पर अभी मिल रहा है 72999 रुपये में। इस कीमत में आपको सिर्फ कैमरा बॉडी ओर EF-S 18-55mm f/3.5-5.6 Image Stabilization STM Lens Kit मिलती है। इसके अलावा अगर आपको आपकी जरूरत के हिसाब से ज्यादा पॉवरफुल लैंस किट की जरूरत है तो आपको इसके लिए दूसरा लेन्सकिट अलग से खरीदना होगा, जिसके कीमत अलग है। इसके लिए आपके लिए ज्यादा पावरफुल लेन्स ऑप्शन EF50MM F/1.8 STM Lens है, जिसकी कीमत लगभग 8400 रुपये है। आप चाहें तो ज्यादा अच्छी और बेहतर वीडियो और पिक्चर ज़ूमिंग क्वालिटी के लिए इस लेन्स किट को अलग से खरीद सकते हैं। इसके अलावा आपके लिए EF-S 18-135mm f/3.5-5.6 Image Stabilization USM Kit भी एक ओर ऑप्शन है अच्छे लेंस के लिए।

फिलहाल आपको 72999 रुपये में कैमरा के साथ EF-S 18-55mm f/3.5-5.6 Image Stabilization STM लेन्स किट मिलती है, जो साधारण वीडियो और पिक्चर कैप्चर के लिए बेहतर रहेगा। यह लेंस vlogging करने वालों के लिए अच्छा विकल्प है, क्योंकि Vlogging या Youtube के लिए वीडियो बनाने के लिए ज्यादा क्वालिटी के लेन्सों की जरूरत नही पड़ती।

दोस्तों Canon के इस कैमरे EOS 80D पर आपको 1 साल की कैनन इंडिया की तरफ से वारण्टी भी मिलती है। इसलिए अगर कैमरे में कोई भी तकनीकी खराबी आती है, या कोई भी ओर दिक्कत होती है तो कंपनी इसे आपको रिपेयर करके देगी। इसको खरीदते वक्त एक बात का ध्यान भी रखें कि इसके साथ कंपनी की तरफ से दिया जाने वाला एक साल का Spills & Drop Protection भी लें, ताकि इसको किसी भी तरह का नुकशान होने पर आपको कोई परेशानी न हो। यह आपको एक साल के लिए लगभग 9999 रुपये में मिलेगा।


दोस्तों canon eos 80d की सबसे बड़ी कमी यह है कि यह 4K एचडी वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट नही करता है। इसके अलावा इसका व्हाइट बैलेंस भी कोई खाश ज्यादा अच्छा नहीं है। यह कीमत के मामले में भी थोड़ा बजट में नही बैठता। 72000 रुपये में इसकी सिर्फ बॉडी आती है, जो बहुत ज्यादा है। इससे कम कीमत में भी कुछ और अच्छे DSLR मार्केट में अवेलेबल हैं, इसलिए इसकी कीमत हमारे हिसाब से 10k के लगभग ज्यादा है। सिंगल एसडी कार्ड स्लॉट होना भी इसकी एक कमी है।


तो दोस्तों, ये था Canon का EOS 80D DSLR कैमरा। कैनन की तरफ से यह एक बहुत ही अच्छा कैमरा है, खाश तौर पर उन लोगों के लिए जो यूटूबर्स हैं और Vlogging करते हैं। इसमें आपको अपनी Vlogging ओर पर्सनल फोटोग्राफी ओर वीडियोग्राफी के लिए बहुत से अच्छे फ़ीचर्स मिल जाते हैं। इसके अलावा आप इसके लिए कुछ जरूरी एक्सेसरीज, जैसे - लेंस किट, माइक्रोफोन इत्यादि लेकर इसको ओर ज्यादा एक्सपेंसिव बना सकते हैं। इसकी सेटिंग्स के जानकारी होने पर यह आपको बहुत अच्छी पिक्चर क्वालिटी देगा। इसलिए अगर आप एक Youtuber हैं और Vlogging करते हैं, या पर्सनल व साधारण वीडियोग्राफी ओर फोटोग्राफी के लिए कोई कैमरा लेने की सोच रहे हैं तो यह आपके लिए एक अच्छी पसंद होगा।


फिलहाल इस पोस्ट में इतना ही। यह जानकारी आपको किसी लगी हमें जरूर बताएं ओर इसको अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करें। मिलते हैं अगली पोस्ट में ऐसी ही कोई अन्य टेक जानकारी के साथ। ऐसी ही अन्य टेक्नोलॉजी से जुड़ी जानकारियों के लिए जुड़े रहिये Technicalprince.tk के साथ ओर सब्सक्राइब करिये हमारी वेबसाइट के Newsletter को।

अगर आपको किसी अन्य टेक्नोलॉजी से जुड़े विषय पर जानकारी की जरूरत हो तो हमें कमेंट बॉक्स में कमेंट करके जरूर बताएं। धन्यवाद...!



DSLR Camera Vs. Action Camera Comparison For Youtubers

दोस्तों, यूट्यूब वीडियो बनाने के लिए एक अच्छा कैमरा का चुनाव करना एक महत्वपूर्ण काम होता है। कुछ यूटूबर्स यूट्यूब के लिए DSLR Camera लेना पसंद करते है ओर कुछ Action Camera ज्यादा बेहतर मानते हैं। 

में आपको बता दूँ कि यूटूबर्स के लिए ये दोनों तरह के कैमरे ही अच्छे होते हैं, लेकिन दोनों ही अलग अलग तरह के वीडियो शूट करने के लिए अलग हैं। दोनों अपने अपने हिसाब से बेहतर होते हैं।

Top 7 Best Youtube Video Editing Software Of 2018 In Hindi


बहुत से यूटूबर्स मझसे ये सवाल करते हैं कि यूट्यूब वीडियो शूट करने के लिए DSLR कैमरा ज्यादा अच्छा होगा या GoPro अच्छा होगा, इन दोनों में क्या फर्क है, या इनमें से कौनसा खरीदना बेहतर रहेगा। तो आज इस पोस्ट में आपके इन्ही सवालों के जवाब देने की कोशिश करूँगा ओर आपको बताऊगा की दोनों कैमरों में क्या क्या फर्क हैं, दोनों को ख़ासियत क्या हैं, ओर आपके लिए कोनसा ज्यादा बेहतर रहेगा। आज इस पोस्ट में हम DSLR ओर Action कैमरों में तुलना करेंगे कि कोनसा किस क्षेत्र में ज्यादा ज्यादा बेहतर है और आपको कोनसा लेना चाहिए, DSLR या Action कैमरा।


तो चलिये शुरू करते हैं और जानते हैं DSLR कैमरा ओर Action कैमरा के बारे में।



DSLR Camera vs. Action Camera: Who's More Better For YouTube



DSLR Camera 



DSLR कैमरे फोटोशूट के लिए सबसे बेस्ट होते हैं। फोटोग्राफी के लिए इनसे बेहतर कैमरे ओर कोई नही हो सकते। यही इनकी खासियत है। लेकिन जब बात इनसे वीडियो शूट करने की आती है तो ये अन्य के मुकाबले थोड़े पिछड़ते हुए नज़र आते हैं, क्योंकि वीडियो शूट में इनकी परफॉर्मेंस ज्यादा बेहतर नही होती। ये फोटोग्राफी में तो आपको फुल एचडी में फोटोज क्लिक करने में मदद करते हैं, लेकिन वीडिओज़ के मामले में थोड़े से पीछे रह जाते हैं।

DSLR कैमरा बनाने वाली कंपनियां हर साल कैमरे का रिविजन वेरियंट लॉन्च करती हैं। इससे कंपनी ग्राहकों का ध्यान अपनी ओर खींचती है। आप Entry Level, Mid Range या Hi-End DSLR कैमरे में निवेश कर सकते हैं।



Features - 


अगर बात की जाए DSLR कैमरों के फ़ीचर्स के बारे में तो इनमें बहुत से शानदार फ़ीचर्स हिट हैं और इनमें सबसे खाश बात होती है इनकी अच्छी परफॉर्मेंस ओर शानदार फोटोशूट क्वालिटी। आप इनसे फ़ोटो बहुत ही शानदार शूट कर सकते हैं। 
इसके अलावा अच्छे लेंसेज, रिफ्लेक्स मिरर, प्रिसोम ओर व्यू पॉइंट, कॉम्पेक्ट डिज़ाइन जैसे अच्छे फ़ीचर्स होते हैं। यह आपके फोटोग्राफी के एक्सपीरियंस को ओर ज्यादा बेहतर बनाते हैं और अच्छी फ़ोटो लेने में आपकी मदद करते है। इनके शानदार लेंसेज ओर 50× तक ज़ूम सपोर्ट जैसे फ़ीचर्स इनको अन्य से अलग बनाते हैं। इनकी पिक्चर रेसुलशन शानदार होती है।

वीडियो शूट के मामले में ये थोड़े पिछड़ जाते हैं, लेकिन फिर भी यह आपको अच्छे वीडियो शूट करके देते हैं, बसर्ते आपको इसे इसके बारे में पूरी तरह से समझना होगा। इनमें HD टच डिस्प्ले, वाटरप्रूफ, SD कार्ड स्लॉट, HDMI केबल सपोर्ट, WiFi सपोर्ट ओर लंबी बैटरी लाइफ जैसे फ़ीचर्स इनको अन्य से बेहतर बनाते हैं। इसलिए फ़ीचर्स के मामले में अगर कहा जाए तो ये फोटोग्राफर्स के लिए सबसे बेस्ट कैमरे होते हैं।





Price - 


अगर कीमत कि बात की जाए तो एक अच्छे DSLR की कीमत हज़ारों में या लाखों में होती है। अगर आप अच्छा DSLR लेना चाहते हैं तो आपको 1 लाख रुपये तक खर्च करने पड़ेंगे ओर यह कीमत एक सामान्य आदमी के लिए बहुत ज्यादा है। 
वैसे ये कम कीमत के भी आते हैं और इनकी परफॉर्मेंस भी अच्छी होती है। इनकी कीमत 15 से 20 हज़ार तक शुरू होती है और 2.5 लाख तक या इससे भी ज्यादा होती है। अगर आप कोई अच्छा बजट कैमरा लेना चाहते हैं तो आपके लिए 15 से 30 हज़ार में बहुत अच्छे DSLR मिल जाते हैं और यह कीमत इनकी अच्छी परफॉर्मेंस ओर क्वालिटी के हिसाब से ज्यादा नही है।



हालांकि DSLR से वीडियो शूट करना एक कठिन काम है, लेकिन आप जितना ज्यादा DSLR कैमरा इस्तेमाल करेंगे, उतना ही ज्यादा आप इसके कंट्रोल्स को समझ पाएंगे और इनसे ज्यादा अच्छी फ़ोटो ओर वीडियो शूट कर पाएंगे। आप इसको समझने के बाद कुछ समय के बाद अच्छी पिक्चर ओर वीडियो ले पाएंगे। थोड़े समय रखने और इस्तेमाल करने के बाद आप इसको अच्छी तरह से समझ सकते हैं। आप अतिरिक्त Lenses ओर Third Party Accessories से फोटोग्राफी ओर वीडियो रिकॉर्डिंग की परफॉर्मेंस सुधार सकते हैं।

वीडियो रेकॉर्ड करने के मामले में यूटूबर्स के लिए DSLR कैमरे ही बेहतर होते हैं।


Action Camera



Action कैमरे खाश तौर पर एक्शन वीडियो शूट करने के लिए बनाए जाते हैं। ये उन यूटूबर्स के लिए एक सबसे अच्छा विकल्प होता है जो एक्शन, अडवेंचर या स्टंट वीडियो बनाने या रेकॉर्ड करने के शौकीन होते हैं। इनसे एक्शन और अपने पर्सनल अडवेंचर वीडियो बनाना सबसे आसान होता है। ऐसे वीडियो बनाने के लिए एक्शन कैमरों से बेहतर और अन्य कैमरे नही हो सकते।

बहुत से यूटूबर्स एक्शन कैमरों को सिम्पल वीडियो शूट करने के लिए एक ऑप्शन मानते हैं, क्योंकि इसकी मुख्य वजह है आसानी से वीडियो रिकॉर्ड कर पाना ओर 4K HD में वीडियो शूट करना। अगर आप भी एक्शन वीडियो बनाने के शौकीन हैं और अच्छे कैमरा खोज रहे हैं तो आपके लिए एक्शन कैमरों से बेहतर और कैमरे नही हो सकते। ये बहुत ही अच्छे रिजल्ट देते हैं ओर मुख्य रूप से वीडियो शूट करने के लिए ही बनाये जाते हैं।



Features - 


Action कैमरे Compact ओर  High Performance कैमरे होते हैं। इनसे आप वाइड 170 डिग्री एंगल में Full HD/4K वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। इनसे आप शानदार स्टिल ले सकते हैं। इंस्टेंट शेयरिंग के लिए इनमें बिल्ट-इन वाई फाई होता है। ऐसे में आप कंटेंट आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। इनके लिए ढेरों एक्सेसरीज जैसे वाटरप्रूफ हाउसिंग, हेलमेट/वेस्ट/बाइक के लिए माउंट्स और वाई-फाई रिमोट उपलब्ध हैं।

एक्शन कैमरे कॉम्पेक्ट डिज़ाइन, वजन में हल्के ओर आकार में छोटे होते हैं। इनको कहीं भी आसानी से ले जाना सम्भव होता है। यहाँ तक कि कुछ कैमरे तो इतने छोटे होते हैं कि इनको अपनी पॉकेट में रखना तक सम्भव होता है।


Price -


अगर प्राइज की बात की जाए और तुलना की जाए DSLR से तो इनकी प्राइज DSLR से कम होती हैं। 
अच्छे एक्शन कैमरों की कीमत 10K से शुरू होकर 1M   तक होती है। मिड रेंज में भी बहुत से अच्छे एक्शन कैमरे आते हैं। 20 हज़ार से लेकर 50 हज़ार तक कि कीमत में आपको बहुत ही अच्छे एक्शन कैमरे मिल सकते हैं।

अगर बात की जाए सबसे अच्छे और मिड रेंज कैमरे कि तो GoPro के कैमरे आपके लिए सबसे अच्छे विकल्प होते हैं। GoPro के बहुत ही अच्छे कैमरे आते हैं और ये मुख्य रूप से एक्शन कैमरे ही होते हैं। GoPro का ही Hero 4 सबसे अच्छा एक्शन कैमरा कहा जा सकता है। 
एक्शन कैमरों में बहुत ही अच्छे फ़ीचर्स होते हैं और इनकी कैमरा क्वालिटी भी अच्छी होती है। इनसे आप 4K HD में वीडियो शूट कर सकते हैं। फ़ीचर्स के हिसाब से इनकी कीमत 50k के आसपास की एक जायज कीमत है। किसी कि कीमत ज्यादा होती है तो उसमें फ़ीचर्स भी आपको ज्यादा मिलेंगे और वह ज्यादा बेहतर होगा।


एक्शन कैमरा खरीदकर आप भविष्य में होने बदलावों से खुद को सुरक्षित रख सकते हैं क्योंकि यह आपके डिजिटल कंटेंट्स को सही तरह से कैरी कर सकते हैं और शानदार रिजल्ट्स देते है। अगर आप यूटूबर्स हैं और मुख्य रूप से एक्शन और अडवेंचर वीडियोज हि बनाते हैं तो आप एक्शन कैमरों को जरूर इस्तेमाल करें।


Comparisons (तुलना)



- Action कैमरे ओर DSLR कैमरे दोनों अलग अलग हैं और इनकी उपयोगिता भी अलग अलग है। दोनों तरह के कैमरों को आप यूट्यूब के लिए वीडियो शूट करने के लिए काम में ले सकते हैं, लेकिन DSLR कैमरों से आप एक्शन वीडियो या अडवेंचर वीडियो नही बना पाते और एक्शन कैमरा वह काम नही कर पाता जो एक DSLR करता है। दोनों ही अपनी उपयोगिता के हिसाब से बेहतर हैं और अपने स्पेसिफिकेशन के हिसाब से काम करते हैं।


- अगर प्राइज कि तुलना की जाए तो दोनों की प्राइज में आपको काफी अंतर मिल सकता है। DSLR कैमरे Action कैमरों से ज्यादा महँगे आते हैं। अगर आप कोई अच्छा एक्शन कैमरा लेने की सोच रहे हैं तो एक्शन कैमरा भी आपको मंहगा पड़ सकता है। अच्छा एक्शन कैमरा जो मिड रेंज में हो, आपको 40k से 50k तक का पद सकता है वहीं आपको एक बेहतरीन DSLR 1 लाख के लगभग का पड़ेगा। ये बात अलग है कि कम कीमत में  DSLR 15K से 30K के बीच मे भी मिल सकते हैं।


  - अगर तुलना की जाए दोनों तरह के कैमरों के बीच के फ़ीचर्स की तो दोनों में ही आपको अच्छे फ़ीचर्स ओर अच्छी कैमरा क्वालिटी मिलती है। अपनी अपनी जगह या उपयोगिता के हिसाब से इनमे अच्छे फ़ीचर्स होते हैं, लेकिन फिर भी आपको एक action कैमरे के मुकाबले एक DSLR में ज्यादा अच्छे फ़ीचर्स मिलते हैं और एक्शन कैमरे में मिलने वाले फ़ीचर्स लिमिटेड काम के लिए ही हैं।


Youtube के लिए कौनसा ज्यादा बेहतर


अगर इन दोनों के बारे में ये कहा जाए या पूछा जाए कि यूट्यूब के लिए कोनसा ज्यादा बेहतर है तो में इन दोनों तरह के कैमरों को यूट्यूब के लिए अच्छा कहूंगा। वो इसलिए कि इन दोनों की उपयोगिता अलग अलग है और दोनों अलग अलग तरह से वीडियो शूट करने के काम आते हैं। ये निर्भर करता है आपके वीडियो के टॉपिक्स पर कि आप यूट्यूब के लिए किस तरह के वीडियो बनाते हैं।

अगर आप कोई साधारण वीडियो शूट करके यूट्यूब पर डालते हैं, जो किसी एक जगह से शूट किया जा सके, तो आपके लिए DSLR सबसे बेस्ट है और अगर आप कोई एक्शन, अडवेंचर इत्यादि वीडियो को शूट करके यूट्यूब पर डालते हैं, तो आपके लिए Action कैमरा सबसे बेहतर होता है। अब ये आप पर निर्भर करता है कि आप किस तरह के वीडियो बनाते हैं और कौनसा तरह का कैमरा चुनते हैं, DSLR या Action कैमरा। में इन दोनों तरह के कैमरों को ही बेहतर मानता हूँ।


Best DSLR Cameras


1. Nikon D850

7. Sony A68



Best Action Cameras







Final Words


तो दोस्तों, ये था DSLR कैमरा ओर Action कैमरा में अंतर। अब इनके बारे में पूरी तरह से जानने के बाद ये आप पर निर्भर करता है कि आप अपने यूट्यूब चैनल के लिए वीडियोज बनाने के लिए कौनसी तरह का कैमरा कैमरा चुनते हैं।

आप हमें बताएं कि आप अपने लिए कौनसी तरह के वीडियो शूट करते हैं और उसके लिए कौनसा कैमरा काम में लेते हैं। हमें अपने सुझाव भी दें कि यूटूबर्स के लिए DSLR ओर Action कैमरों में ज्यादा बेहतर कोनसा है। इसके अलावा हमें ये भी बताएं कि आपको यह पोस्ट कैसी लगी।

DSLR और Action कैमरों के बारे में हमारी यह जानकारी अच्छी लगी तो इसको अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें और अपने कीमती सुझाव हमें कमेंट बॉक्स में जरूर दें। आज कि इस पोस्ट में इतना ही, मिलते हैं अगली पोस्ट में ऐसी ही कोई और मजेदार जानकारी के लिए जो यूटूबर्स के लिए मददगार हो। 

लेटेस्ट पोस्ट्स की जानकारी के लिए Technicalprince के न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करना ना भूलें। 
धन्यवाद।



Technology


Popular

;