Ab Youtube Channel par monetize chalu karne ke liye Channel ke pichle 12 mahino me 4,000 hours watch time or 1,000 subscriber hina jaruri (पढ़िए पूरी जानकारी)
अगर आप एक Youtuber हैं और Youtube पर नए हैं तो आज की हमारी यह पोस्ट या आज की जानकारी आपको बहुत ज्यादा निराश करने वाली है, क्योंकि Youtube ने एक नई policy बनाई है, जो नए youtubers के लिए बहुत ही खतरनाक साबित हो सकती है। इस policy के तहत youtube ने monetization को अब ओर ज्यादा कठिन कर दिया है यानी अब वो लोग जिन्होंने youtube पर अपना नया चैनल बनाया है और अपने youtube channel से कमाई करने के लिए Monetization enable करने के बारे में सोच रहे हैं, उनको अब आसानी से अपने channel पर monetization नही मिलने वाला है।
New Youtube Monetization Policy 2018 in Hindi
● Youtube Ki Nayi Monetization Policy Kya Hai.
● Youtube ki is nayi policy se kya fayde or nuksaan ho sakte hain.
● Youtube ki iss nayi policy se kaise bach sakte hain.
तो चलिए शुरू करते हैं और जानते हैं इसके बारे में -
Kya Hai New Youtube Monetization Policy
Youtube ने एक नई पॉलिसी बनाई है जिसके तहत अगर आप एक Youtuber हैं, तो आपको अपने Youtube channel पर monetization enable करवाने के लिए आपके चैनल पर अब 12 महीने में कम से कम 4000 घंटे का Watch Time होना चाहिए और कम से कम 1000 Subscriber होने चाहिए। अगर आपके चैनल ओर उसके सभी Videos पर कुल मिलाकर 4000 घंटे watch time नही है और 1000 सब्सक्राइबर नही है तो आप अपने Youtube channel पर monetization enable नही करवा सकते हैं। यानी अब यूट्यूब से पैसे कमाना ओर भी ज्यादा कठिन हो गया है, खास तौर पर उन लोगों के लिए जो यूट्यूब पर नए हैं और उनके पास ज्यादा वॉच टाइम ओर सब्सक्राइबर नहीं है।
Youtube ने लगभग 1 साल या लगभग 10 महीने पहले भी अपनी monetization policys में बदलाव किया था और तब उसने monetization के लिए चैनल और उसके videos पर कम से कम 10000 views का नियम बनाया था। लेकिन अब यूट्यूब ने उस पॉलिसी में एक बार फिर से बदलाव कर दिया है और अब आपको monetization के लिए कम से कम 12 महीने में 4000 घंटे Watch time ओर 1000 subscribers होने चाहिए।
संक्षेप में कहें तो अब आपको monetization के लिए
1) Youtube Channel पर अब 1,000 सब्सक्राइबर जरूरी (Past 12 Months and 1,000 Subscribers)
2)4000 घंटे होना जरूरी (Eligibility Requirement for 4,000 Watch Hours Will no longer be Able to Earn Money on YouTube)
3) YPP Eligibility Requirement of 10,000 lifetime views (10,000 Video Views)
होना जरूरी है, वरना आप monetization enable नही कर पाओगे ओर अगर पहले से इनेबल है तो उसको हटा दिया जाएगा।
YouTube Ne Yah Policy Kyu Banayi Hai
Youtube पर पिछले कुछ सालों में creaters, videos ओर Channels में बहुत ज्यादा इजाफा हुआ है। इनमें से ऐसे चैनल्स ओर वीडियो ज्यादा है जो यूट्यूब पर किसी काम के नही है ओर ज्यादातर कॉपी-एडिट वीडियो हैं, जो Viewers के लिए कोई काम के नहीं है। ऐसे में यूट्यूब पर बहुत ज्यादा कचरा भर गया था, जिसको साफ करने के लिए यूट्यूब ने ऐसा कदम उठाया है।Youtube की जो पिछली पालिसी थी, जिसमें 10000 all time view पर ही monetization मिलता था, उसका अब लोगों ने bypass ढूंढ़ लिया था और जल्दी से जल्दी वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करके या खुद देख कर 10000 व्यू लाकर monetization enable करवाना शुरू कर दिया था। तो उसी के इलाज के लिए youtube ने ऐसा कदम उठाया है।
ज्यादातर ऐसा होता है कि यूट्यूब पर जो नए youtubers आते हैं वो सिर्फ पैसे कमाने के लिए आते हैं और पैसे कमाने के लिए ऐसे ऐसे वीडियो डालते रहते हैं जो लोगों के किसी काम के नही है। फिर वो उन वीडियो की मदद से कैसे भी करके अपने चैनल पर monetization enable करवा लेते हैं। अब ऐसे लोगों की वजह से जो प्रोफेशनल यूटूबर्स हैं उनको ओर खुद यूट्यूब को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसलिए ऐसे लोगों को यूट्यूब पर कम करने के लिए यूट्यूब ने ऐसा कदम उठाया है। अब यूट्यूब सिर्फ उन्हीं यूटूबर्स को पैसे कमाने का अवसर देगा, जिनके पास अच्छे, अपने खुद के ओर लोगों के लिए काम के वीडियो कंटेंट्स हैं। अब जो नए यूटूबर्स आएंगे वो क्वालिटी कंटेंट्स पर ही ध्यान देंगे।
अब जिनके पास 4000 घंटे का watch time नही है और 1000 subscribers नही है उनको monetization नही दिया जाएगा और जिनको दिया हुआ है उनका हटा दिया जाएगा। जिनके चैनल पर monetization पहले से enable है और 4000 घंटे कुल वीडियो देखें जाने का समय नही है, उनको यूट्यूब ने कुछ दिनों की मोहलत दी है, ताकि वो दी गयी पॉलिसी को achieve कर पाएं ओर अपने चैनल पर monetization को हटने से बचा पाएं।
Nayi Policy Kab Se Hogi Laagu
अब बात आती है उन लोगों की जिनके पास monetization पहले से लागू है या enable है, लेकिन 4000 घंटे का कुल watch time ओर 1000 सब्सक्राइब नही है। ऐसे youtubers को youtube ने 1 महीने, यानी 20 फरवरी तक का समय दिया है।
इसका मतलब ये है कि अगर आपके चैनल व उसके वीडियो पर कुल 4000 घंटे देखे जाने का समय और 1000 subscriber नही है तो आपको 20 फरवरी तक का समय है। 20 फरवरी तक आपको अपने चैनल पर 4000 घंटे watch time ओर 1000 subscriber करने होंगे। अगर आप 20 फरवरी तक ऐसा नही कर पाए तो 20 फरवरी से आपके चैनल पर से monetization बंद कर दिया जाएगा ओर फिर से तभी शुरू होगा जब आप इसको achieve कर लेंगे।
Youtube ki is nayi policy se kya fayde or nuksaan ho sakte hain
चलिये जानते हैं youtube की इस नई पॉलिसी की कुछ फायदे -
2) youtube पर मौजूद या आने वाले कचरा वीडियो, जो लोगों के लिए किसी भी काम के नही होते, उनमे अब कमी आएगी।
3) जिनके पास monetization बच जाएगा, उनकी adsense earning में भी इजाफा हो सकता है।
4) जो लोग यूट्यूब पर काम नही करते थे और जो कैसे भी करके ऐसे वैसे वीडियो डालकर ओर थोड़े view लाकर पैसे कमाना चाहते थे, वो अब यहाँ से अपने आप हट जाएंगे, क्योंकि उनको लगेगा कि अब यह पालिसी achieve करना संभव नही है।
तो ये थे youtube की इस नई पॉलिसी की कुछ मुख्य फायदे। चलिये जानते हैं इसके कुछ नुकशान -
2) अगर आप नए हैं या यूट्यूब पर पैसे कमाने के लिए यूट्यूब पर आने वाले हैं तो अब आपको आपके चैनल पर 4000 घंटे वॉच टाइम तक कोई भी पैसा नही मिलेगा।
3) इस पॉलिसी के तहत अब यूट्यूब पर कॉपीराइट पॉलिसी अब ओर ज्यादा कठिन कर दी जाएगी। यानी अब किसी भी तरह के कॉपी वीडियो यूट्यूब पर डालना कठिन हो जाएगा।
4) बहुत से नए यूटूबर्स हैं जो अब इस नई पॉलिसी से Demotivate हो जाएंगे और पैसे न बनने पर यूट्यूब को छोड़ देंगे। अब उनका यूट्यूब से पैसे कमाने का सपना टूट सकता है, या अब उनको बहुत ज्यादा मेहनत की जरूरत है।
तो दोस्तों, ये थे youtube की इस नई policy के कुछ फायदे ओर नुकसान। चलिये अब जानते हैं कि आप यूट्यूब की इस नई पॉलिसी से कैसे बच सकते हैं।
Youtube ki iss nayi policy se kaise bache
दोस्तों इस पॉलिसी से सिर्फ वही यूटूबर्स बच सकते हैं जो इस पॉलिसी के काफी करीब हैं। बाकी अन्य के लिए इससे बचना काफी मुश्किल काम है। अगर आपका चैनल इस पॉलिसी के काफी करीब है तो आप
● अपने youtube videos को ज्यादा से ज्यादा share करके
● कुछ और Quality ओर trending videos डालकर
● अपने दोस्तों और जानकारों को invite करके
इत्यादि से आप अपने चैनल पर जल्दी से जल्दी या 20 फरवरी तक views ओर watch time बढ़ाकर यूट्यूब की इस नई पालिसी के अंदर अपने चैनल को आने से बचा सकते हैं। इसके अलावा आपके पास ओर कोई bypass या third party तरीका नहीं बचा है जिससे आप इससे बच सकें। अब आपको यूट्यूब पर ओर ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है।
उन लोगों को इस पालिसी के बारे में सोचकर ज्यादा घबराने की जरूरत नही है जिनके पास 10000 view, 4000 घंटे का view time ओर 1000 या इससे ज्यादा subscribers हैं, क्योंकि उनके चैनल पर monetization बंद नही किया जाएगा।
तो दोस्तों ये थी latest जानकारी youtube की New monetization policy 2018 के बारे में। इसके बारे में ज्यादा जानकारी के लिए आप यूट्यूब के ऑफिसियल अनोउसमेन्ट को देख सकते हैं। अगर आपको इसके बारे में ओर अधिक जानकारी चाहिए तो आप हमसे अपना सवाल नीचे दिए गए Comment Box में कर सकते हैं। इस जानकारी को अपने अन्य साथी यूटूबर्स के साथ ओर सोशल मीडिया पर भी जरूर share करें। शेयर करने के लिए नीचे दिए गए social media buttons पर click करें। धन्यवाद।




No comments:
Post a Comment