कम कीमत में अपनी खुद की वेबसाइट या ब्लॉग बनवाने, वेबसाइट डिज़ाइन करवाने व प्रमोशन के लिए सम्पर्क करें

:- 7014337730 (Prince Vaishnav)
;

Breaking

Showing posts with label REVIEWS. Show all posts
Showing posts with label REVIEWS. Show all posts

3 May 2018

Huawei Enjoy 8 Series Launched: Know Full Features, Specifications And Price Details In Hindi

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Huawei ने अपनी Enjoy सीरीज़ के 3 नए स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं। इसकी जानकारी Huawei के द्वारा जारी किए गए नए पोस्टरों ओर TENAA वेबसाइट पर डाली गई एक जानकारी से मिलती है। Huawei” ने अपनी Enjoy सीरीज़ में पिछले साल एन्जॉय 7 स्मार्टफोन को लांच किया था। अब Huawei अपनी Enjoy 8 सीरीज को लेकर आई है और इसके 3 नए स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए है। TENAA वेबसाइट की लिस्टिंग से इन स्मार्टफोन्स के Specification और Image का खुलासा हुआ है।

बता दें कि कंपनी ने Huawei Enjoy 8 सीरीज के अंदर Enjoy 8, Enjoy 8 Plus और Enjoy 8e को लॉन्च किया गया है। अगर बात करें इन फोन की खासियत कि तो यह तीनों स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा और 18:9 डिस्प्ले के साथ आते हैं। वहीं, Huawei Enjoy 8 Plus को इस महीने थाइलैंड में Huawei Y9 (2018) के नाम से लॉन्च किया गया है। ये तीनो ही स्मार्टफोन बहुत ही शानदार हैं और बजट ने फिट होने वाले हैं।

आज की इस पोस्ट में हम आपको Huawei के इन्ही तीनों स्मार्टफोन्स Enjoy 8, Enjoy 8 Plus और Enjoy 8e के बारे में ही बताने वाले हैं कि आपको इनमें क्या खाश फ़ीचर व स्पेसिफिकेशन्स मिलने वाले हैं और इनकी भारत में कीमत क्या रहने वाली है। तो चलिए दोस्तों, शुरू करते हैं और जानते हैं हाल में ही लॉन्च हुए Huawei की Enjoy 8 सीरीज़ के तीन नए स्मार्टफोन्स के बारे में विस्तार से - 

Huawei Enjoy 8, Enjoy 8 Plus and Enjoy 8E Launched: Know full Features and Specifications in Hindi



Huawei के ये तीनों ही स्मार्टफोन्स बेहतरीन फीचर्स ओर स्पेसिफिकेशन्स के साथ आएंगे और तीनों ही स्मार्टफोन Mid Range Smartphones के अंतर्गत आते हैं। अगर बात करें इन फोन की खासियत कि तो यह तीनों स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा और 18:9 डिस्प्ले के साथ आते हैं। इन तीनों स्मार्टफोन को TENAA वेबसाइट पर सार्वजानिक कर दिया है। लिस्टिंग से फ़ोन के Specification और Image का खुलासा हो गया है। बता दें कि Huawei Enjoy सीरीज प्रतिस्पर्धात्मक कीमत और कैपेब्ल हार्डवेयर के लिये जाना जाता है।

आखिरी बार हमने इस सीरीज के Enjoy 7S स्मार्टफोन को देखा था, जो साल 2017 में दिसंबर में लॉन्च हुआ था। और उससे पहले Enjoy 7 को पिछले साल के मध्य में लॉन्च किया गया था। साथ ही खबर यह भी मानी जा रही है कि Huawei Enjoy 8 हाल ही में लॉन्च किए गए Huawei Y7 Prime 2018 का दूसरा अवतार या वेरिएंट है। इन तीनो फोन्स की रैम और इंटरनल स्टोरेज में अंतर देखने को मिल सकता है। वहीँ इन तीनों हैंडसेट्स के कैमरा फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स भी एक दुसरे से अलग हो सकते है। हालांकि कंपनी ने इन स्मार्टफोन्स के लांच की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है लेकिन कंपनी ने एक पोस्टर जारी कर का कयासों का बाजार तेज कर दिया है। जानकारी के मुताबिक Huawei Enjoy 8 सीरीज़ में Enjoy 8, Enjoy 8 Plus और Enjoy 8E स्मार्टफोंस को शामिल किया गया है।


Feature and Specifications


तो चलिए अब Huawei 8 सिरीज़ के इन तीनो ही स्मार्टफोन्स के पूरे फीचर ओर स्पेसिफिकेशन्स के बारे में भी जान लेते हैं कि इनमें आपको क्या क्या खाश फ़ीचर मिलने वाले हैं -

Huawei Enjoy 8


Huawei Enjoy 8 में 5.99-इंच का एलसीडी डिसप्ले है, जिसका रेजोल्यूशन (720×1440 पिक्सल) है। फोटोग्राफी के लिए इसमें रियर ड्यूल कैमरा है। इसमें 13-मेगापिक्सल और 2-मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। वहीं, फ्रंट पर 8-मेगापिक्सल का कैमरा है। यह स्मार्टफोन 1.4 गीगाहर्ट्ज ओक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर पर आधारित है। इसके अलावा यह एंड्राइड 8.0 Oreo पर आधारित ईएमयूआई 8.0 स्किन पर कार्य करता है।

अगर बैटरी की बात करें तो इसमें 3300mAh की बैटरी दी गयी है। कनेक्टिविटी ऑप्शन के लिए इसमें 4जी, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस और ग्लोनास इत्यादि दिया गया है। इसके दो वेरिएंट हैं- 3 जीबी और 4 जीबी रैम। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी या 64 जीबी है, जिसको जरूरत पड़ने पर 256 GB तक के माइक्रो एसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है। 

Huawei Enjoy 8 Plus


अब बात करते हैं Huawei Enjoy 8 Plus के मुख्य फीचर्स के बारे में। Huawei Enjoy 8 Plus में Enjoy 8 के मुकाबले डिस्प्ले थोड़ी छोटी दी गई है। इसमें आपको 5.93 इंच की एचडी डिस्प्ले दी गयी है जिसका रेसुलशन 2160×1080 है। इसके साथ ही यह स्मार्टफोन 2.36 GHz ओक्टा-कोर Kirin 659 प्रोसेसर के साथ आता है। यह फोन एंड्राइड 8.0 Oreo ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ EMUI 8.0 पर काम करता है।

यह स्मार्टफोन 4जीबी रैम और 64जीबी/128जीबी इंटरनल स्टोरेज से लैस है। स्मार्टफोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ा सकते हैं। कैमरा की बात करे तो Huawei Enjoy 8 Plus में दो रियर और दो फ्रंट कैमरा है। इसका रियर कैमरा 13-मेगापिक्सल और 2-मेगापिक्सल का है जिसमें एलईडी प्लैश दिया गया है। इसका फ्रंट कैमरा 16-मेगापिक्सल और 2-मेगापिक्सल का आता है। बैटरी की बात करें तो इसमें 4000 mAh की दमदार बैटरी दी गयी है। कनेक्टिविटी की लिए इसमें 4G VoLTE, वाई-फाई (802.11 b/g/n), ब्लूटूथ 4.2, 3.5 mm हेडफोन जैक, जीपीएस और माइक्रो यूएसबी है।

तो फीचर्स के आधार पर कहा जाए तो यह स्मार्टफोन Huawei Enjoy 8 से कहीं ज्यादा पॉवरफुल होगा।

Huawei Enjoy E


Huawei Enjoy E भी एक अच्छा और मिड रेंज वाला स्मार्टफोन है जिसमे काफी अच्छे फीचर्स देखने को मिलेंगे। फीचर्स की बात करे तो इसमें 5.7 इंच की एचडी डिस्प्ले दी गयी है जिसका रेसुलशन 1440×720 पिक्सेल है। फ़ोन में eight-core स्नैपड्रेगन 430 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा यह एंड्राइड 8.0 Oreo पर आधारित ईएमयूआई 8.0 स्किन पर काम करता है।

कैमरा की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल ओर 2 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। बैटरी की बात करें तो इसमें 3000 mAh की बैटरी दी गयी है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4जी, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस और ग्लोनास इत्यादि दिए गए हैं।  इस स्मार्टफोन 3 GB रैम ओर 32 GB इंटरनल स्टोरज दी गयी है, जिसको 256 GB तक के माइक्रो एसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है।

Huawei Enjoy 8 सिरीज़ स्मार्टफोन्स की कीमत


अगर बात करें इन तीनों ही स्मार्टफोन की कीमत की तो इन तीनों स्‍मार्टफोन की कीमत 13000 रुपए से 19000 रुपए के बीच है। Huawei Enjoy 8 की कीमत 1,299 चीनी युआन (करीब 13,000 रुपये) है। यह कीमत 3 जीबी रैम वेरिएंट की है। 4 जीबी रैम वेरिएंट 1,499 चीनी युआन (करीब 15,000 रुपये) में उपलब्ध होगा। Huawei Enjoy 8 Plus के 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,699 चीनी युआन (करीब 17,000 रुपये) है और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट 1,899 चीनी युआन (करीब 19,000 रुपये) में मिलेगा। वहीं, Huawei Enjoy 8 E का मात्र एक वेरिएंट है जो 1,099 चीनी युआन (करीब 11,000 रुपये) में मिलेगा। तीनों ही हैंडसेट ब्लू, गोल्ड, पिंक और ब्लैक रंग में उपलब्ध होंगे।

1 Feb 2018

Technical Prince :- Oppo F7 With 25 Megapixel Selfie Camera Review In Hindi: Launch On 26 March

Oppo F7 Review in Hindi (Launch In India On 26 March)


Oppo अपने बेहतरीन स्मार्टफोन की वजह से दुनिया भर में मशहूर है और भारत मे भी Oppo के स्मार्टफोन्स बहुत ज्यादा पसंद किए जाते हैं। हर साल Oppo अपने बहुत से अच्छे स्मार्टफोन लॉन्च करता है। अब Oppo अपना एक ओर शानदार स्मार्टफोन भारत में लॉन्च करने वाला है जिसका नाम है Oppo F7. Smartphone निर्माता कंपनी Oppo ने अपने आने वाले Smartphone Oppo F7 के कुछ features से पर्दा उठा दिया है। Oppo ने पिछले साल Oppo F5 लॉन्च किया था ओर Oppo F7 इसका अपग्रेड वेरिएंट माना जा रहा है। बता दें कि Oppo ने अपनी F सिरीज़ का F6 स्मार्टफोन लॉन्च नहीं किया है। अब F5 के बाद सीधा F7 लॉन्च कर रहा है।

Oppo F7 की लॉन्चिंग तारीख भी घोषित कर दी गयी है और india में इस स्मार्टफोन की उपलब्धता 26 मार्च से होगी। Oppo के अनुसार वह अपने अगले Smartphone Oppo F7 को 26 मार्च को भारत में लॉन्च कर रहा है। इसके साथ ही कम्पनी ने अपने आने वाले स्मार्टफोन के Features ओर Specifications से भी पर्दा उठा दिया है। इस स्मार्टफोन में Oppo के अभी तक के सभी स्मार्टफोन्स से बेहतर फीचर्स ओर स्पेसिफिकेशन्स देखने को मिलेंगे। 26 मार्च को भारत मे लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन Oppo F7 को Oppo का अभी तक का सबसे दमदार स्मार्टफोन माना जा रहा है। Oppo के अन्य स्मार्टफोन्स की तरह यह स्मार्टफोन भी मुख्य रूप से कैमरा स्पेशलिस्ट होगा और इसमें Oppo F5 से भी ज्यादा दमदार कैमरा मिलेगा। कैमरा के अलावा इसमें अन्य फीचर्स भी बहुत शानदार होंगे। 

आज की इस पूरी पोस्ट में हम आपको 26 मार्च को लॉन्च हो रहे Oppo F7 Smartphone के बारे में ही बताएगें कि इसमें आपको क्या क्या खाश Features ओर Specifications मिलने वाले हैं। तो चलिए दोस्तों शुरू करते हैं और जानते हैं जल्द ही Launch होने वाले Smartphone Oppo F7 के बारे में विस्तार से


Display


सबसे पहले बात करते हैं Oppo F7 की डिस्प्ले के बारे में। अगर डिस्प्ले के बारे में बात करें तो आपको Oppo F7 में 6.2 इंच फुल एचडी+ डिस्प्ले के साथ 89.09 परसेंट स्क्रीन-टु-बॉडी रेशियो है और इसका ऐस्पेक्ट रेशियो 19:9 का होगा, जो अभी तक के स्मार्टफोन से अलग होगा। इसकी डिस्प्ले पिक्सेल्स 1080×2280 होगी। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए इसमें Corning Gorilla Glass 5 दिया जाएगा। Oppo F7 में बिल्कुल iPhone X जैसी ही डिस्प्ले दी जाएगी, जो iPhone X के अलावा सिर्फ Oppo F7 में ही देखने को मिलेगी। अन्य में ऐसी डिस्प्ले अभी तक नही दी गयी है। तो Oppo F7 की डिस्प्ले भी इसके अभी तक के सभी स्मार्टफोन से बड़ी ओर स्टाइलिश होगी। यानी डिस्प्ले के मामले में भी यह स्मार्टफोन खाश ओर अलग होगा।


Camera


जैसा कि आप जानते हैं कि Oppo हमेशा दमदार कैमरा स्मार्टफोन्स के लिए जाना जाता है और फ़ोन में कैमरा क्वालिटी पर ज्यादा ध्यान देता है। इसमें भी कैमरा पर खाश ध्यान दिया गया है। Oppo F7 के कैमरा की बात करें तो इसमें 25 मेगापिक्सल फ्रंट फेसिंग कैमरा जिसमें जिसमें कुछ एडवांस्ड फीचर्स, जैसे- एआई ब्यूटी, रियल-टाइम एचडीआर टेक्नॉलजी देखने को मिलेंगे, जिससे आपको बेहतरीन सेल्फी मिलेगी। इसमें कुछ नए कैमरा फीचर्स भी होंगे जैसे एआई सेल्फी, कवर शॉट और एआर स्टिकर्स। 

ऐसा कहा जा रहा है कि बेहद ही दमदार फ्रंट कैमरा के साथ ही इसमें 16MP + 5 MP ड्यूल रियर कैमरा भी दिए जाएंगे। हालांकि इस बात की पूरी पुष्टि नहीं हुई है कि इसके रियर कैमरे कितने मेगापिक्सल के होंगे।


RAM And Internal Storage



रैम ओर इंटरनल स्टोरेज की बात करें तो यह स्मार्टफोन 2 अलग वेरिएंट्स में उपलब्ध हो सकता है। पहला वेरिएंट 6GB रैम व 32GB/64GB इंटरनल स्टोरज व दूसरा वेरिएंट 8GB रैम ओर 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलेगा। आप स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड के जरिये 256 GB तक ओर बढ़ा सकते हैं। इसके ओर वेरिएंट्स भी उपलब्ध हो सकते हैं, लेकिन फिलहाल इसके बारे में सही जानकारी लॉन्च होने के बाद ही मिल पाएगी।

Processor And Hardware


Oppo F7 में एंड्रॉइड का लैटेस्ट अपडेट Android 8.0 (Oreo) दिया जाएगा। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Octa-core Cortex-A53 हो सकता है।  इसका GPU Adreno 615 का हो सकता है। इसके अलावा इसमें Snapdragon 845 Processor देखने को मिलेगा ओर फ्रेक्वेंसी 2.6 GHz (Quad Core) + 1.7 GHz (Quad Core) होगी। इन सबके अलावा या इनकी पूरी तरह से सही जानकारी लॉन्च के बाद ही पता चल पाएगी।


Battery


अगर Oppo F7 की बैटरी की बात करें तो इसमें 3300 mAh की Non-Removable बैटरी होगी। साथ Oppo F7 की बैटरी फ़ास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगी।


Other Features


इसके अन्य फीचर्स की बात करें तो Oppo F7 में फिज़िकल बटन या फिज़िकल टच के बजाय जेस्चर कंट्रोल, मतलब हाथ से कोई ड्रॉ करके भी कोई भी app या mobile को मैनेज किया जा सकेगा। इसके साथ साथ Oppo F7 में App-in-App View भी लेकर आ रहा है, जिससे वीडियो को सीधे रेकॉर्ड व शेयर कर सकेंगे। इसके साथ ही यह आइर्टिफिशियर इंटेलीजेंस जैसे फीचर से लैस हो सकते हैं। Oppo F7 में आपको टाइप C USB देखने को मिल सकता है। इसके अलावा Oppo F7 में फेस अनलॉक फीचर भी पेश किया जा सकता है। तो इस आधार पर हम कह सकते हैं कि इस इस फोन में बहुत सारे अच्छे ऑर्टिफिशियल इंटेलीजेंस फीचर्स मौजूद होंगे।


Launch Date


जैसा कि हमने आपको बताया था कि यह स्मार्टफोन भारत में 26 मार्च को लॉन्च होना है और इसी दिन से यह बिक्री के लिए भी उपलब्ध हो जाएगा। कंपनी ने 26 मार्च को नए फोन लॉन्च की जानकारी दी थी, बाद में इसे कंपनी की तरफ से डिलीट कर दिया गया था। चीन की इस स्मार्टफोन कंपनी ने अपने नए प्रोडक्ट की जानकारी भारत के आधिकारिक टि्वटर हैंडल पर दी थी। तो इस हिसाब से यह अंदाजा लगा सकते हैं कि यह 26 मार्च को ही उपलब्ध होगा। जानकारी के मुताबिक फोन की घोषणा तीन क्रिकेटरों की मौज़दूगी में की जाएगी, जिनमें रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या और आर. अश्विन शामिल हैं। ऐसा क्रिकेट प्रशंसकों को लुभाने के लिए किया जा सकता है।


तो दोस्तों, ये थे 26 मार्च को लॉन्च हो रहे Oppo F7 के कुछ features ओर specifications के बारे में जानकारी। हालांकि, यहां बताये गए इसके फीचर्स अभी तक पूरी तरह से कन्फर्म नहीं है, इसलिए इस फोन में कितना कुछ और आ रहा है, इसकी जानकारी इसके 26 मार्च को लॉन्च के वक्त ही सामने आएगी। तो आपको इसके पूरे फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स जानने के लिए 26 मार्च तक इंतजार करना पड़ेगा।

Oppo F7 के बारे में ओर नई जानकारी ओर अप्डेट्स के लिए जुड़े रहिये Technical Prince वेबसाइट के साथ। हम इसके बारे में ताजा जानकारी और लॉन्च व उपलब्धता के बारे में जानकारी देते रहेंगे। आज की इस पोस्ट में बस इतना ही। इस पोस्ट के बारे में अगर आपका कोई सुझाव या सवाल हो तो नीचे Comment Box में कमेंट के माध्यम से अपना सवाल हमसे करना न भूलें ओर सर्च ही इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ नीचे दिए गए शेयर के बटन पर क्लिक करके शेयर जरूर करें। 

धन्यवाद। जय हिंद। वन्दे मातरम।

Technology


Popular

;